Breaking News

ऑपरेशन प्रहार में पुलिस की बड़ी कामयाबी, कार से 27.12 किलो गांजा बरामद; सात लाख के नशे के साथ तस्कर गिरफ्तार कुमाऊं में स्वास्थ्य सेवाओं को बड़ी सौगात, चंदन हॉस्पिटल हल्द्वानी CGHS में एम्पेनल्ड नैनीताल की लाइफलाइन मॉल रोड का पुनर्निर्माण तेज, गुणवत्ता के साथ तय समय में पूरा होगा काम रामगढ़ के नथुवाखान में बड़ा हादसा, अनियंत्रित ऑल्टो कार खाई में गिरी; दो घायल एसटीएच रेफर एसएसपी अजय गणपति ने पंजा कुश्ती में दिखाया दम, विश्व विजेता दलजीत सिंह गोराया के साथ रोमांचक मुकाबले में दर्ज की जीत मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर प्रशासन सक्रिय, नैनीताल में 2,35,085 नोटिस जारी; 2,30,222 का हुआ वितरण

हल्द्वानी न्यूज़: सड़कों पर बिछा मौत का जाल, टूटी लोहे की जालियां बन रहीं जानलेवा….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी शहर में काठगोदाम से लेकर मुख्य बाजार और आवासीय इलाकों तक सड़कों की हालत लगातार बिगड़ती जा रही है। जगह-जगह बने गड्ढों और नालियों पर लगी क्षतिग्रस्त लोहे की जालियों ने राहगीरों और वाहन चालकों के लिए गंभीर खतरा पैदा कर दिया है। इन जालियों के टूटे और धंसे होने के कारण कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि रोजाना सैकड़ों दोपहिया वाहन चालक, स्कूली बच्चे, बुजुर्ग और पैदल यात्री इन सड़कों से गुजरते हैं, लेकिन खराब जालियों के कारण उनका संतुलन बिगड़ने का खतरा बना रहता है। रात के समय और बारिश के दौरान स्थिति और भी खतरनाक हो जाती है, जब गड्ढे और टूटी जालियां साफ नजर नहीं आतीं।

कई स्थानों पर लोहे की जालियां पूरी तरह उखड़ चुकी हैं, जबकि कुछ जगहों पर वे सड़क के नीचे धंस गई हैं, जिससे अचानक वाहन फिसलने की आशंका बनी रहती है। स्थानीय नागरिकों ने नगर निगम और संबंधित विभाग से बार-बार शिकायत करने के बावजूद अब तक स्थायी समाधान न होने पर नाराजगी जताई है।

शहरवासियों का कहना है कि यदि समय रहते इन क्षतिग्रस्त जालियों की मरम्मत और सड़कों की दुरुस्ती नहीं की गई, तो कोई बड़ा हादसा होना तय है। लोगों ने प्रशासन से जल्द से जल्द कार्रवाई कर सड़कों को सुरक्षित बनाने की मांग की है, ताकि रोजमर्रा की आवाजाही जानलेवा न बने।

और पढ़ें

error: Content is protected !!