Breaking News

BIG BREAKING: सुप्रीम कोर्ट में हल्द्वानी बनभूलपुरा मामला फिर टला, अब 16 दिसंबर को होगी सुनवाई सुरक्षा व्यवस्था बनी कड़ी…. रुद्रपुर: डीएम नितिन सिंह भदौरिया ने किया न्यायालय का वार्षिक निरीक्षण, पत्रावलियों को सुव्यवस्थित रखने के निर्देश…. रुद्रपुर: युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने की पहल तेज़ वीर चंद्र सिंह गढ़वाली व होमस्टे योजना के आवेदकों के साक्षात्कार संपन्न…. रुद्रपुर: मानवाधिकार दिवस पर महिलाओं को मिली जागरूकता की शक्ति, कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न से बचाव पर खास सत्र…. धामी कैबिनेट के ऐतिहासिक फैसले: नैनी सैनी एयरपोर्ट अब AAI के हवाले, किसानों से लेकर कारोबार तक…. उत्तराखंड को केंद्र से 1700 करोड़ की सौगात ग्रामीण सड़कों से विकास को मिलेगी नई रफ्तार….

पूर्व मुख्यमंत्री पहुंचे काशीपुर,कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

काशीपुर (सुनील शर्मा)-  काशीपुर में कांग्रेस चुनाव संचालन समिति के अध्यक्ष एवं उत्तराखंड राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत काशीपुर पहुंचे। काशीपुर पहुंचने पर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया । प्रेस वार्ता में हरीश रावत ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में काशीपुर से कांग्रेस कार्यकर्ता चुनाव लड़ेगे। और जिस तरीके से कांग्रेस ने पंजाब में एक दलित कार्यकर्ता को मुख्यमंत्री बनाकर नया इतिहास बनाया है, उसी प्रकार काशीपुर में भी होगा | उन्होंने लखीमपुर मामले पर कहा कि किसान और लोकतंत्र विरोधी सरकार के खिलाफ बाजपुर से सीतापुर तक मार्च निकाला जाएगा। और केंद्र सरकार से मांग है कि तीन कृषि कानून को तत्काल रद्द किया जाए । लखीमपुर खीरी में किसान कृषि कानून का विरोध कर रहे थे कि इसी दौरान किसानों को कुचल कर मारा गया। यह हत्या है इसमें केंद्रीय राज्य मंत्री और उनके बेटे दोनों शामिल हैं। अब इस मार्च का उद्देश्य लोकतंत्र, किसान और खेती बचाना अति आवश्यक है। वहीं उन्होंने कहा दुर्भाग्य है कि उत्तराखंड सरकार किसानों  और विद्युत कर्मचारियों के साथ घोर अन्याय कर रही है। यह लोकतंत्र पर प्रहार है| इसी क्रम में रावत ने कहा धान की कटाई शुरू हो है लेकिन क्रय केंद्र पूरी तरीके से नहीं खोले गए हैं, जिसे तत्काल खोला जाना चाहिए। इसके साथ ही अन्य प्रदेश में गन्ने का दाम तय कर दिया गया है | तो यहां पर भी तत्काल मूल्य तय किया जाए। प्रेस वार्ता के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत अव्यवस्थाओं पर भड़क उठे।

और पढ़ें

error: Content is protected !!