Breaking News

उत्तराखंड कैबिनेट के बड़े फैसले: ईंधन बचत और पर्यावरण संरक्षण पर सरकार का बड़ा एक्शन प्लान धारी और भीमताल के स्कूलों का निरीक्षण, एक में मिली लापरवाही तो दूसरे में व्यवस्थाएं बेहतर CBSE कक्षा 12 परिणाम में डीपीएस हल्द्वानी का शानदार प्रदर्शन, अरिना रघुवंशी ने हासिल किए 98.8% अंक ईंधन बचाओ अभियान में पैदल कार्यालय पहुंचे जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल, जनता से की सार्वजनिक परिवहन अपनाने की अपील कच्ची शराब तस्करी पर आबकारी विभाग का बड़ा प्रहार, 360 पाउच शराब के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार आरसेटी हल्द्वानी में 35 दिवसीय जूनियर ब्यूटी प्रैक्टिशनर प्रशिक्षण संपन्न, 34 महिलाएं हुईं प्रशिक्षित

सांसद अजय भट्ट ने बच्ची नगर आवास पर सुनी जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश…….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

नैनीताल- पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं नैनीताल–उधम सिंह नगर संसदीय क्षेत्र से सांसद अजय भट्ट ने शनिवार को बच्ची नगर स्थित अपने आवास पर जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान संसदीय क्षेत्र की विभिन्न विधानसभाओं से आए पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं आम नागरिकों ने सांसद से मुलाकात कर अपनी-अपनी समस्याएं रखीं।

जनसुनवाई के दौरान लोगों ने सड़क, बिजली, पेयजल, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाओं सहित विभिन्न विभागों से जुड़ी समस्याओं से सांसद को अवगत कराया। समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए सांसद अजय भट्ट ने मौके पर ही संबंधित विभागों के अधिकारियों से दूरभाष पर वार्ता कर त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए।

सांसद ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जनसमस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाए, ताकि आम जनता को राहत मिल सके। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का समयबद्ध समाधान करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

और पढ़ें

error: Content is protected !!