Breaking News

उत्तराखंड कैबिनेट के बड़े फैसले: ईंधन बचत और पर्यावरण संरक्षण पर सरकार का बड़ा एक्शन प्लान धारी और भीमताल के स्कूलों का निरीक्षण, एक में मिली लापरवाही तो दूसरे में व्यवस्थाएं बेहतर CBSE कक्षा 12 परिणाम में डीपीएस हल्द्वानी का शानदार प्रदर्शन, अरिना रघुवंशी ने हासिल किए 98.8% अंक ईंधन बचाओ अभियान में पैदल कार्यालय पहुंचे जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल, जनता से की सार्वजनिक परिवहन अपनाने की अपील कच्ची शराब तस्करी पर आबकारी विभाग का बड़ा प्रहार, 360 पाउच शराब के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार आरसेटी हल्द्वानी में 35 दिवसीय जूनियर ब्यूटी प्रैक्टिशनर प्रशिक्षण संपन्न, 34 महिलाएं हुईं प्रशिक्षित

जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल का आदेश: घने कुहासे व शीतलहरी के चलते नैनीताल के सभी आंगनबाड़ी केंद्र 9 जनवरी तक बंद…..

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

नैनीताल -जनपद नैनीताल क्षेत्र में घने कुहासे एवं शीतलहरी की स्थिति लगातार बनी रहने से छोटे बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की प्रबल संभावना को देखते हुए जिलाधिकारी एवं अध्यक्ष, जनपद आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ललित मोहन रयाल ने एहतियातन महत्वपूर्ण निर्णय लिया है।

जिलाधिकारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार, बच्चों के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए जनपद नैनीताल में संचालित समस्त आंगनबाड़ी केंद्रों में दिनांक 5 जनवरी 2026 से 9 जनवरी 2026 तक अवकाश घोषित किया गया है।

आदेश में स्पष्ट किया गया है कि जिला कार्यक्रम अधिकारी नैनीताल एवं सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता यह सुनिश्चित करेंगे कि अवकाश संबंधी सूचना समय पर केंद्रों में पंजीकृत बच्चों के अभिभावकों तक पहुंचे। साथ ही आदेश का कड़ाई से अनुपालन कराया जाए। किसी भी प्रकार की शिथिलता को गंभीरता से लिया जाएगा।

और पढ़ें

error: Content is protected !!