Breaking News

उत्तराखंड कैबिनेट के बड़े फैसले: ईंधन बचत और पर्यावरण संरक्षण पर सरकार का बड़ा एक्शन प्लान धारी और भीमताल के स्कूलों का निरीक्षण, एक में मिली लापरवाही तो दूसरे में व्यवस्थाएं बेहतर CBSE कक्षा 12 परिणाम में डीपीएस हल्द्वानी का शानदार प्रदर्शन, अरिना रघुवंशी ने हासिल किए 98.8% अंक ईंधन बचाओ अभियान में पैदल कार्यालय पहुंचे जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल, जनता से की सार्वजनिक परिवहन अपनाने की अपील कच्ची शराब तस्करी पर आबकारी विभाग का बड़ा प्रहार, 360 पाउच शराब के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार आरसेटी हल्द्वानी में 35 दिवसीय जूनियर ब्यूटी प्रैक्टिशनर प्रशिक्षण संपन्न, 34 महिलाएं हुईं प्रशिक्षित

एमबी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय हल्द्वानी में ‘Research, AI Development and Innovation Ecosystem’ पुस्तक का विमोचन…….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी- एमबी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के राजनीति विज्ञान विभाग में पुस्तक “Research, AI Development and Innovation Ecosystem” का भव्य विमोचन किया गया। इस पुस्तक का संयुक्त संपादन डॉ. मुनेश कुमार पाठक (असिस्टेंट प्रोफेसर, राजनीति विज्ञान विभाग) तथा डॉ. दिनेश कुमार गुप्ता (असिस्टेंट प्रोफेसर, अर्थशास्त्र विभाग, राजकीय महाविद्यालय अमोडी, चंपावत) द्वारा किया गया है।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं उद्घाटनकर्ता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. एन. एस. बनकोटी रहे। कार्यक्रम में संरक्षक के रूप में राजनीति विज्ञान विभाग प्रभारी डॉ. अलका शर्मा उपस्थित रहीं।

पुस्तक विमोचन के पश्चात संपादक डॉ. मुनेश कुमार पाठक ने पुस्तक के प्रमुख बिंदुओं पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए बताया कि इस कृति में 28 शोध पत्र संकलित हैं, जिन्हें विभिन्न प्रतिष्ठित शिक्षाविदों द्वारा प्रस्तुत किया गया है। उन्होंने कहा कि यह पुस्तक AI विकास, नीति और नवाचार को एक इकोसिस्टम आधारित दृष्टिकोण से प्रस्तुत करती है।

प्राचार्य प्रो. एन. एस. बनकोटी ने पुस्तक को AI नीति एवं नैतिकता के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण योगदान बताया। उन्होंने कहा कि यह कृति केवल तकनीकी समाधानों तक सीमित न होकर गवर्नेंस, सामाजिक संरचनाओं और मानवीय मूल्यों को समान महत्व देती है। ओपन एक्सेस मॉडल के कारण यह पुस्तक नीति निर्माताओं, शिक्षाविदों, शैक्षणिक संस्थानों और आम नागरिकों तक व्यापक रूप से पहुँच सकेगी, वहीं इसकी सिफारिशें भविष्य की AI गवर्नेंस और नवाचार नीतियों को सकारात्मक दिशा प्रदान कर सकती हैं।

विभाग प्रभारी डॉ. अलका शर्मा ने भी पुस्तक को ओपन एक्सेस स्वरूप में उपलब्ध होने के कारण नीति निर्माताओं, शिक्षाविदों और शोधार्थियों के लिए उपयोगी संसाधन बताया। उन्होंने कहा कि इस दृष्टिकोण के अपनाए जाने से AI के विकास और अनुप्रयोगों में संतुलन एवं उत्तरदायित्व सुनिश्चित होगा।

इस अवसर पर राजनीति विज्ञान विभाग के अन्य शिक्षकों—डॉ. जया नैथानी, डॉ. अशोक कुमार, डॉ. रूप किशोर द्विवेदी, डॉ. सचिन रस्तोगी, डॉ. मोनिका बिष्ट एवं डॉ. नवीन चंद्र शर्मा—ने भी अपने विचार साझा किए।

कार्यक्रम में विभाग के शोधार्थी नदीम खान, मेघा ब्रज्वाल, पवन कुमार, प्रज्ञा द्विवेदी, सचिन कुमार, ब्रजभान, विभाग के पुरातन विद्यार्थी, अन्य शिक्षाविद एवं अतिथि भी उपस्थित रहे।

विभाग में उपस्थित समस्त जनमानस ने डॉ. मुनेश कुमार पाठक को इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के लिए बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। कार्यक्रम का संचालन स्वयं डॉ. मुनेश कुमार पाठक द्वारा किया गया तथा अंत में सभी उपस्थितजनों के लिए सूक्ष्म जलपान की व्यवस्था की गई।

और पढ़ें

error: Content is protected !!