Breaking News

उत्तराखंड कैबिनेट के बड़े फैसले: ईंधन बचत और पर्यावरण संरक्षण पर सरकार का बड़ा एक्शन प्लान धारी और भीमताल के स्कूलों का निरीक्षण, एक में मिली लापरवाही तो दूसरे में व्यवस्थाएं बेहतर CBSE कक्षा 12 परिणाम में डीपीएस हल्द्वानी का शानदार प्रदर्शन, अरिना रघुवंशी ने हासिल किए 98.8% अंक ईंधन बचाओ अभियान में पैदल कार्यालय पहुंचे जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल, जनता से की सार्वजनिक परिवहन अपनाने की अपील कच्ची शराब तस्करी पर आबकारी विभाग का बड़ा प्रहार, 360 पाउच शराब के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार आरसेटी हल्द्वानी में 35 दिवसीय जूनियर ब्यूटी प्रैक्टिशनर प्रशिक्षण संपन्न, 34 महिलाएं हुईं प्रशिक्षित

भीमताल में बाघ का आतंक: प्राइवेट शिकारी तैनात न हुए तो महिलाओं संग धरना, हरीश पनेरु की चेतावनी”……

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

ओखलकाण्डा विकासखण्ड के पतलोट में आयोजित जनता दरबार शिविर में पूर्व दर्जा राज्य मंत्री एवं प्रमुख राज्य आंदोलनकारी हरीश पनेरु ने भीमताल विधानसभा में बाघ के आतंक से निजात दिलाने के लिए प्राइवेट शिकारी हायर कर उन्हें मारने की तत्काल कार्यवाही करने का ज्ञापन उप जिलाधिकारी धारी को ग्रामीण जनता के साथ दिया तथा चेतावनी दी कि अगर कल तक शिकारी तल्ली दिनी देनी और किटौङा चमोली में तैनात नहीं किए गए तो कल कालागर गलनी के पास महिलाओं के साथ धरना प्रदर्शन किया जाएगा जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी वन विभाग एवं स्थानीय प्रशासन की होगी वन्य जीवों के हमले को देखते हुए पूरे विधानसभा क्षेत्र में दहशत का माहौल है इसलिए दहशत को खत्म करने के लिए जरूरी है कि प्राइवेट शिकारी तैनात कर बाघ को मौत के घाट उतारा जाए जिससे जनता में भय का माहौल खत्म हो ऐसा न होने की स्थिति में कल से उग्र आंदोलन किया जाएगा। मांगों का संज्ञान लेते हुए उप जिलाधिकारी धारी श्री अंशुल भट्ट ने ही तत्काल फोन पर प्रभागीय वन अधिकारी एवं जिलाधिकारी नैनीताल को अवगत कराया कि कल तक किसी भी हाल में क्षेत्र में प्राइवेट शिकारी तैनात हो जाएं जिससे जनता को आंदोलन न करना पड़े।

अभी तक तल्ली दिनी देनी एवं किटौडा चमोली में वन विभाग एवं स्थानीय प्रशासन द्वारा एवं क्षेत्रीय विधायक द्वारा जो जनता को तत्काल मार्ग को करने का आदेश की वाहवाही लूटी थी वह खोखला साबित हुआ है जिस कारण अब जनता का विश्वास विश्वास अब वन विभाग एवं क्षेत्रीय विधायक से उठ चुका है क्योंकि वह बार-बार लाशों के साथ राजनीति कर रहे हैं तथा घटनास्थल पर जनता को शांत करने के लिए झूठे आश्वासन देते हैं जिससे जनता में भारी आक्रोश व्याप्त है

और पढ़ें

error: Content is protected !!