Breaking News

ऑपरेशन प्रहार में पुलिस की बड़ी कामयाबी, कार से 27.12 किलो गांजा बरामद; सात लाख के नशे के साथ तस्कर गिरफ्तार कुमाऊं में स्वास्थ्य सेवाओं को बड़ी सौगात, चंदन हॉस्पिटल हल्द्वानी CGHS में एम्पेनल्ड नैनीताल की लाइफलाइन मॉल रोड का पुनर्निर्माण तेज, गुणवत्ता के साथ तय समय में पूरा होगा काम रामगढ़ के नथुवाखान में बड़ा हादसा, अनियंत्रित ऑल्टो कार खाई में गिरी; दो घायल एसटीएच रेफर एसएसपी अजय गणपति ने पंजा कुश्ती में दिखाया दम, विश्व विजेता दलजीत सिंह गोराया के साथ रोमांचक मुकाबले में दर्ज की जीत मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर प्रशासन सक्रिय, नैनीताल में 2,35,085 नोटिस जारी; 2,30,222 का हुआ वितरण

नैनीताल की सर्दी में ग्राहक को चढ़ी गर्मी, दुकानदार को ही कूट दिया_देखिए माजरा……

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखण्ड के नैनीताल में एक दुकान में बैल्ट खरीदने पहुंचे ग्राहक ने दुकानदार के साथ मारपीट की और उसे जान से मारने की धमकी देकर चला गया। दुकानदार अन्य साथियों के संग सी.सी.टी.वी.फुटेज लेकर कोतवाली में शिकायत दर्ज करने पहुंचा।

मल्लीताल की इंद्रा मार्किट में नावेद अली बैल्ट, कपड़े आदि रोजाना के काम में आने वाले जरूरत के सामान की दुकान चलाता है। आज भी नवेद ने दुकान खोली तो लगभग 11:30बजे दो लोग दुकान पर आए, जिसमें से एक ग्राहक उसकी दुकान में पैंट में लगने वाली बैल्ट खरीदने घुसा। नावेद का आरोप है कि ग्राहक शराब पीए था और बैल्ट के दाम सुनकर भड़क गया। उसने पहले तो नावेद को धमकाया और फिर उसके साथ हाथापाई शुरू कर दी।

आरोप है कि इस घटना को देख दूसरा व्यक्ति भी नावेद से लड़ने पहुँच गया। पेशे से अधिवक्ता नावेद के तेवर भी कम नहीं थे। खूब गुत्थम गुत्था हुई और आसपास के लोगों के आते ही दोनों आरोपी अपनी स्कूटी लेकर नौ-दो-ग्यारह हो गए। नावेद ने पुलिस को बताया कि उनके सिर, हाथ, पैर और मुंह में चोटें आई हैं। दोनों पर सामान चोरी का आरोप भी नावेद ने आरोप लगाया है। शिकायत पत्र में कहा गया है कि आरोपी जीते जाते नावेद को जान से मारने की धमकी भी दे गए। स्कूटी का नंबर यू.के.04 ए.एम.1278 बताते हुए आरोपियों के खिलाफ उचित कार्यवाही करने की मांग की गई है।

और पढ़ें

error: Content is protected !!