Breaking News

ई-भूलेख से डाउनलोड खतौनी होगी मान्य, विभागों को स्वीकार करना होगा ऑनलाइन दस्तावेज,डीएम ने जारी किए स्पष्ट आदेश किसानों की मांगों पर प्रशासन गंभीर, कलेक्ट्रेट के बाहर धरनारत किसानों से एडीएम पंकज उपाध्याय ने की वार्ता एसएसपी मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर नशे के सौदागरों पर शिकंजा, 65 पैक देशी शराब के साथ आरोपी दबोचा यूनिट टेस्ट के दौरान छात्रा के चीखने से बनभूलपुरा के कॉलेज में मची अफरा-तफरी, ‘भूत-प्रेत’ की अफवाह से सहमी छात्राएं शहीद की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा और जनसमस्याओं का समाधान, रामनगर-डौनपरेवा-बेतालघाट सड़क को जल्द सुधारने के निर्देश बारावफात-रक्षाबंधन पर चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, एसपी सिटी ने पीस कमेटी के साथ की अहम बैठक

लालकुआँ पुलिस की बड़ी कार्रवाई दो शराब तस्कर गिरफ्तार, 72 पाउच कच्ची शराब बरामद….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

लालकुआँ – कोतवाली पुलिस का नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में पुलिस की दो टीमों ने क्षेत्र में छापेमारी कर दो शराब तस्करों को धर दबोचा। दोनों के कब्जे से कुल 72 पाउच अवैध कच्ची शराब बरामद की गई। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर कोतवाल दिनेश चन्द्र फर्त्याल के नेतृत्व में क्षेत्र में अभियान चलाया जा रहा है। इसी दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि राजीव नगर बंगाली कॉलोनी रेलवे पटरी के पास शराब तस्करी की जा रही है। पुलिस मौके पर पहुँची और आरोपी सौरभ विश्वास उर्फ गोपी पुत्र विश्वजीत निवासी राजीव नगर को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से 51 पाउच कच्ची शराब बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि शराब चंदन टाकुली की है, जो उसे बेचने के लिए दी गई थी। पुलिस अब मुख्य तस्कर चंदन टाकुली की तलाश में जुटी है।

इसी तरह दूसरी टीम ने नगीना कॉलोनी रेलवे ठोकर लाइन के पास से दानिश अंसारी पुत्र बड्डे अंसारी निवासी बंगाली कॉलोनी को गिरफ्तार किया। उसके पास से 21 पाउच अवैध शराब मिली। आरोपी ने पुलिस को बताया कि यह शराब दानू सिंह बिष्ट की है, जिसे बेचने पर उसे मजदूरी मिलती है। गौरतलब है कि कोतवाली क्षेत्र में पुलिस ने एक सप्ताह के भीतर आधा दर्जन से अधिक शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है। कोतवाल दिनेश चन्द्र फर्त्याल ने स्पष्ट किया कि अवैध शराब और नशे का कारोबार किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

और पढ़ें

error: Content is protected !!