Breaking News

ई-भूलेख से डाउनलोड खतौनी होगी मान्य, विभागों को स्वीकार करना होगा ऑनलाइन दस्तावेज,डीएम ने जारी किए स्पष्ट आदेश किसानों की मांगों पर प्रशासन गंभीर, कलेक्ट्रेट के बाहर धरनारत किसानों से एडीएम पंकज उपाध्याय ने की वार्ता एसएसपी मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर नशे के सौदागरों पर शिकंजा, 65 पैक देशी शराब के साथ आरोपी दबोचा यूनिट टेस्ट के दौरान छात्रा के चीखने से बनभूलपुरा के कॉलेज में मची अफरा-तफरी, ‘भूत-प्रेत’ की अफवाह से सहमी छात्राएं शहीद की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा और जनसमस्याओं का समाधान, रामनगर-डौनपरेवा-बेतालघाट सड़क को जल्द सुधारने के निर्देश बारावफात-रक्षाबंधन पर चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, एसपी सिटी ने पीस कमेटी के साथ की अहम बैठक

उत्तराखंड मंत्रिमंडल ने महक क्रांति नीति समेत छह महत्वपूर्ण प्रस्तावों को दी मंजूरी….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

देहरादून – देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में महक क्रांति नीति सहित छह अहम प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। महक क्रांति नीति के तहत पहले चरण में 91,000 लाभार्थियों के माध्यम से 22,750 हेक्टेयर भूमि पर अरोमैटिक खेती को बढ़ावा दिया जाएगा। अरोमैटिक प्लांट्स लगाने वालों को अब सब्सिडी भी मिलेगी – एक हेक्टेयर तक लगाने वालों को 80% और इससे अधिक भूमि पर 50% सब्सिडी प्रदान की जाएगी।

बैठक में उत्तराखंड कारागार के पुनर्गठन को भी मंजूरी दी गई, जिसमें 27 पद स्थायी होंगे और बाकी पद आउटसोर्सिंग के माध्यम से भरे जाएंगे। इसके साथ ही 1872 ईडब्ल्यूएस भवनों के निर्माण में राज्य सरकार द्वारा 27 करोड़ रुपये अतिरिक्त राशि देने का निर्णय लिया गया। शिक्षा विभाग के तहत दूरदर्शन के शैक्षिक प्रसारण के लिए 8 नए पद स्वीकृत किए गए, जो एससीईआरटी टीवी चैनल के माध्यम से पढ़ाई से वंचित छात्रों के लिए लाभकारी होंगे।

विशेष शिक्षा के पदों पर सितंबर 2017 से मार्च 2019 तक दूरस्थ शिक्षा से डीएलएड पास युवाओं को आउटसोर्सिंग के माध्यम से अवसर प्रदान किए जाएंगे। साथ ही, राज्य सरकार सुप्रीम कोर्ट के टीईटी अनिवार्य फैसले के खिलाफ पुनर्विचार याचिका दायर करेगी। इसके अलावा, दिव्यांग व्यक्तियों के विवाह के लिए अनुदान राशि 25,000 रुपये से बढ़ाकर 50,000 रुपये कर दी गई है। मंत्रिमंडल के इन फैसलों से न केवल कृषि, शिक्षा और सामाजिक सुरक्षा क्षेत्र में सुधार होगा, बल्कि आमजन और लाभार्थियों को सीधे लाभ मिलने की उम्मीद भी बढ़ गई है।

और पढ़ें

error: Content is protected !!