Breaking News

ई-भूलेख से डाउनलोड खतौनी होगी मान्य, विभागों को स्वीकार करना होगा ऑनलाइन दस्तावेज,डीएम ने जारी किए स्पष्ट आदेश किसानों की मांगों पर प्रशासन गंभीर, कलेक्ट्रेट के बाहर धरनारत किसानों से एडीएम पंकज उपाध्याय ने की वार्ता एसएसपी मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर नशे के सौदागरों पर शिकंजा, 65 पैक देशी शराब के साथ आरोपी दबोचा यूनिट टेस्ट के दौरान छात्रा के चीखने से बनभूलपुरा के कॉलेज में मची अफरा-तफरी, ‘भूत-प्रेत’ की अफवाह से सहमी छात्राएं शहीद की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा और जनसमस्याओं का समाधान, रामनगर-डौनपरेवा-बेतालघाट सड़क को जल्द सुधारने के निर्देश बारावफात-रक्षाबंधन पर चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, एसपी सिटी ने पीस कमेटी के साथ की अहम बैठक

लालकुआं के वरिष्ठ समाजसेवी महेश जोशी का संदिग्ध परिस्थितियों में निधन….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

लालकुआं – क्षेत्र के वरिष्ठ समाजसेवी और प्रॉपर्टी डीलिंग का कार्य करने वाले महेश जोशी (54 वर्ष) का संदिग्ध परिस्थितियों में निधन हो गया। जानकारी के मुताबिक, उन्होंने जहरीले पदार्थ का सेवन किया था। उपचार के दौरान शुक्रवार रात भोजीपुरा के राम मूर्ति अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली।

महेश जोशी लालकुआं के बबूर गुमटी निवासी थे और क्षेत्र में विभिन्न सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाते थे। उनके निधन से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है, वहीं परिवार में कोहराम मचा हुआ है। वह अपने पीछे दो पुत्र और दो पुत्रियों सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं।

गत दिवस वह लालकुआं तहसील के समीप अर्ध बेहोशी की हालत में मिले थे। राहगीरों की सूचना पर उन्हें तत्काल सुशीला तिवारी चिकित्सालय हल्द्वानी और बाद में राम मूर्ति अस्पताल भोजीपुरा में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

ग्राम प्रधान रुक्मणी नेगी ने बताया कि महेश जोशी की जेब से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है। नोट में उन्होंने अपनी मौत के लिए कुछ लोगों को जिम्मेदार ठहराया है। वर्तमान में शव का बरेली में पोस्टमार्टम कराया जा रहा है, जिसके बाद शव उनके आवास लाया जाएगा।

और पढ़ें

error: Content is protected !!