Breaking News

ई-भूलेख से डाउनलोड खतौनी होगी मान्य, विभागों को स्वीकार करना होगा ऑनलाइन दस्तावेज,डीएम ने जारी किए स्पष्ट आदेश किसानों की मांगों पर प्रशासन गंभीर, कलेक्ट्रेट के बाहर धरनारत किसानों से एडीएम पंकज उपाध्याय ने की वार्ता एसएसपी मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर नशे के सौदागरों पर शिकंजा, 65 पैक देशी शराब के साथ आरोपी दबोचा यूनिट टेस्ट के दौरान छात्रा के चीखने से बनभूलपुरा के कॉलेज में मची अफरा-तफरी, ‘भूत-प्रेत’ की अफवाह से सहमी छात्राएं शहीद की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा और जनसमस्याओं का समाधान, रामनगर-डौनपरेवा-बेतालघाट सड़क को जल्द सुधारने के निर्देश बारावफात-रक्षाबंधन पर चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, एसपी सिटी ने पीस कमेटी के साथ की अहम बैठक

शारदीय नवरात्र का मंगलमय शुभारंभ, सीएम धामी ने मां शैलपुत्री की पूजा कर प्रदेश की समृद्धि की कामना की….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

देहरादून – उत्तराखंड में आश्विन मास की प्रतिपदा से शुरू हुए शारदीय नवरात्र के प्रथम दिन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विधिपूर्वक मां शैलपुत्री की पूजा-अर्चना की। उन्होंने प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और राज्य की प्रगति के लिए विशेष प्रार्थना की।

इस वर्ष नवरात्र का आगमन हाथी पर विराजमान माता के रूप में हुआ है, जिसे समृद्धि, राष्ट्र उन्नति और कल्याण का प्रतीक माना जाता है। मुख्यमंत्री ने शासकीय आवास पर सभी विधियों का पालन करते हुए पूजा-अर्चना की और मां आदिशक्ति भगवती से प्रदेशवासियों पर आशीर्वाद बनाए रखने की कामना की।

ज्योतिषाचार्य बताते हैं कि इस दिन उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र और हस्त नक्षत्र का शुभ संयोग बना है, जो पूजा-अर्चना के लिए विशेष फलदायी माना जाता है। प्रदेशभर में मंदिरों और श्रद्धालु स्थलों पर भक्तों की भीड़ उमड़ी और माता रानी के जयकारों के बीच नवरात्र का स्वागत किया गया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सभी नागरिकों से आग्रह किया कि वे मां दुर्गा की भक्ति और पर्व की शुभता के साथ आपसी भाईचारे और राज्य की उन्नति के लिए कार्य करें।

और पढ़ें

error: Content is protected !!