Breaking News

मक्का मुकर्रमा में उमरहा यात्रियों का इबादत में बीत रहा समय, राहे मदीना टूर एंड ट्रेवल्स की व्यवस्थाओं की सराहना… मक्का मुकर्रमा में उमरहा यात्रियों का इबादत में बीत रहा समय, अल नवाज़ टूर एंड ट्रेवल्स की व्यवस्थाओं की सराहना… स्थायी लोक अदालत को लेकर पीएलवी और अधिकार मित्रों का प्रशिक्षण, आमजन को मिलेगा सस्ता, सुलभ और त्वरित न्याय सुबह-सुबह भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को कुचला; मौके पर तोड़ा दम जनता की शिकायतों पर सीएम धामी का सख्त रुख, बोले- समस्याओं के समाधान में देरी बर्दाश्त नहीं; अफसर संवेदनशीलता से करें कार्रवाई श्रमिक हितों को लेकर भारतीय मजदूर संघ का राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन, प्रधानमंत्री के नाम 11 सूत्री ज्ञापन सौंपकर उठाईं लंबित मांगें

श्रावण मास की महाशिवरात्रि पर निकली भगवान शिव की भव्य बारात….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

रुद्रपुर – श्रावण मास की महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर अमरनाथ सेवा मंडल, रुद्रपुर के तत्वावधान में भगवान शिव की भव्य बारात का आयोजन पूरे धार्मिक उल्लास और श्रद्धा के साथ किया गया। इस पावन अवसर पर शहर का माहौल भक्तिमय हो उठा और हर ओर ‘हर-हर महादेव’ के जयकारे गूंजते रहे।

बारात की शुरुआत शहर के प्रसिद्ध बाटा चौक से हुई, जहां श्रद्धालु बड़ी संख्या में एकत्रित हुए। बैंड-बाजों और भक्ति संगीत के साथ शिव बारात मुख्य बाजार मार्गों से होती हुई पांच मंदिर तक पहुंची। इस धार्मिक शोभायात्रा में विभिन्न सामाजिक, धार्मिक संगठनों ने भी भाग लिया और झांकियों के माध्यम से भगवान शिव के विविध रूपों की मनोहारी प्रस्तुतियां दीं।

शिव बारात में आकर्षक झांकियों के साथ-साथ भजन-कीर्तन की भी विशेष व्यवस्था रही, जिससे समस्त नगर भक्ति रस में सराबोर हो गया। मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं एवं स्थानीय निवासियों ने पुष्पवर्षा कर शिव बारात का भव्य स्वागत किया। भक्तों ने पूरे जोश और श्रद्धा के साथ बारात का अभिनंदन किया, वहीं मंदिर परिसरों को विशेष रूप से सजाया गया था।

इस अवसर पर रुद्रपुर के महापौर विकास शर्मा ने भी शिव बारात में सहभागिता की। उन्होंने श्रद्धालुओं को श्रावण मास की महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं देते हुए सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और शांति की कामना की। महापौर ने कहा कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजन समाज में समरसता और सांस्कृतिक चेतना को सुदृढ़ करते हैं।

अमरनाथ सेवा मंडल के पदाधिकारियों ने आयोजन को सफल बनाने में योगदान देने वाले सभी संस्थाओं, श्रद्धालुओं एवं प्रशासन का आभार व्यक्त किया और आशा जताई कि आगामी वर्षों में यह परंपरा और अधिक भव्यता से निभाई जाएगी।

इस अवसर पर भारत भूषण चुग सुनील ठुकराल अजय चड्ढा पारस चुग कालू नारंग गौरव जुयाल अंकुर उपाध्याय गुरमीत सिंह मुकेश वशिष्ठ संजीव शर्मा अंकित नरूला विशु गुंबर चेतन मनीष चुग राजीव मिड्ढा राजन राठौर

और पढ़ें

error: Content is protected !!