Breaking News

मक्का मुकर्रमा में उमरहा यात्रियों का इबादत में बीत रहा समय, राहे मदीना टूर एंड ट्रेवल्स की व्यवस्थाओं की सराहना… मक्का मुकर्रमा में उमरहा यात्रियों का इबादत में बीत रहा समय, अल नवाज़ टूर एंड ट्रेवल्स की व्यवस्थाओं की सराहना… स्थायी लोक अदालत को लेकर पीएलवी और अधिकार मित्रों का प्रशिक्षण, आमजन को मिलेगा सस्ता, सुलभ और त्वरित न्याय सुबह-सुबह भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को कुचला; मौके पर तोड़ा दम जनता की शिकायतों पर सीएम धामी का सख्त रुख, बोले- समस्याओं के समाधान में देरी बर्दाश्त नहीं; अफसर संवेदनशीलता से करें कार्रवाई श्रमिक हितों को लेकर भारतीय मजदूर संघ का राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन, प्रधानमंत्री के नाम 11 सूत्री ज्ञापन सौंपकर उठाईं लंबित मांगें

गौखेड़ा में चौपाल का हुआ आयोजन, ग्रामीणों ने रखी पेयजल, सड़क और सिंचाई की समस्याएं

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

पौड़ी- वन विभाग के तत्वाधान में विकासखंड एकेश्वर के गौखेड़ा गांव में बुधवार को विभिन्न विभागों की उपस्थिति में जन समस्याओं के निराकरण हेतु चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल में ग्रामीणों द्वारा कुल 12 शिकायतें दर्ज करायी गयीं, जिनमें से तीन का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। डीएफओ सिविल एवं सोयम पवन नेगी ने बताया कि आयोजित चौपाल में ग्रामीणों ने पेयजल, जर्जर सड़कें, सिंचाई नहरों की दयनीय स्थिति, जंगली जानवरों से फसलों को हो रहे नुकसान तथा गौरा देवी कन्या धन योजना का लाभ न मिलने की शिकायतें दर्ज की। उन्होंने बताया कि संबंधित विभागों के अधिकारियों को कहा कि ग्रामीणों द्वारा रखी गयी समस्याओं का समाधान करते हुए उनकी आख्या जिलाधिकारी कार्यालय को प्रस्तुत करें। उन्होंने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि जल्द ही समस्याओं का समाधान किया जाएगा। चौपाल में सिविल एवं सोयम वन प्रभाग, शिक्षा विभाग, पशुपालन , राजस्व विभाग सहित ग्राम पंचायत विकास अधिकारी उपस्थित रहे।

और पढ़ें

error: Content is protected !!