Breaking News

ऑपरेशन प्रहार में पुलिस की बड़ी कामयाबी, कार से 27.12 किलो गांजा बरामद; सात लाख के नशे के साथ तस्कर गिरफ्तार कुमाऊं में स्वास्थ्य सेवाओं को बड़ी सौगात, चंदन हॉस्पिटल हल्द्वानी CGHS में एम्पेनल्ड नैनीताल की लाइफलाइन मॉल रोड का पुनर्निर्माण तेज, गुणवत्ता के साथ तय समय में पूरा होगा काम रामगढ़ के नथुवाखान में बड़ा हादसा, अनियंत्रित ऑल्टो कार खाई में गिरी; दो घायल एसटीएच रेफर एसएसपी अजय गणपति ने पंजा कुश्ती में दिखाया दम, विश्व विजेता दलजीत सिंह गोराया के साथ रोमांचक मुकाबले में दर्ज की जीत मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर प्रशासन सक्रिय, नैनीताल में 2,35,085 नोटिस जारी; 2,30,222 का हुआ वितरण

 फायर स्टेशन सिडकुल शुभारंभ किया गया अग्निशमन सेवा सप्ताह दिवस, रैलियां निकालकर आमजनमानस को किया जागरूक…..

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

रूद्रपुर – पुलिस महानिरीक्षक अग्निशमन एवं आपात सेवा उत्तराखण्ड देहरादून महोदय के आदेश संख्याः डीजी-आठ-112/2025(2) दिनांक 21.03.2025 के क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधम सिंह नगर महोदय के आदेशानुसार फायर स्टेशन सिडकुल, पंन्तनगर परिसर में  अग्निशमन अधिकारी सिडकुल, पंन्तनगर चंन्दन राम  महोदय द्वारा समस्त स्टाफ के साथ अग्निशमन कार्यों के दौरान शहीद हुए कर्मियों हेतु 02 मिनट का मौन धारण कर शहीदों को पुष्पांजली दी तथा विगत वर्ष शहीद हुए कर्मचारी का नाम पढ़कर सुनाया गया।

इसके पश्चात् अग्निशमन अधिकारी के नेतृत्व में अग्निशमन वाहनों एवम टाटा मोटर्स व बजाज फैक्ट्रीयों के कर्मचारियों मय वाहनों को साथ लेकर फायर स्टेशन सिडकुल, पंतनगर उधम सिंह नगर से अटरिया रोड रूद्रपुर ,मेट्रोपोलिस रूद्रपुर ,दिनेशपुर ,पंतनगर ,नगला क्षेत्र होते हुए  वापस फायर स्टेशन तक अग्निसुरक्षा एवं जनजागरूकता रैली निकाली गयी, साथ ही आम जनमानस को अग्नि से सुरक्षा के विषय में जानकारी देते हुए पमप्लेट वितरित की गयी। इस प्रकार अग्निशमन सेवा सप्ताह का प्रारम्भ किया गया, जिसमें 14 अप्रैल 2025 से 20 अप्रैल 2025 तक का साप्ताहिक क्रमानुसार मुख्यालय के आदेशानुसार विभिन्न अग्निसुरक्षा कार्यक्रमों का अयोजन किया जायेगा।

और पढ़ें

error: Content is protected !!