Breaking News

ऑपरेशन प्रहार में पुलिस की बड़ी कामयाबी, कार से 27.12 किलो गांजा बरामद; सात लाख के नशे के साथ तस्कर गिरफ्तार कुमाऊं में स्वास्थ्य सेवाओं को बड़ी सौगात, चंदन हॉस्पिटल हल्द्वानी CGHS में एम्पेनल्ड नैनीताल की लाइफलाइन मॉल रोड का पुनर्निर्माण तेज, गुणवत्ता के साथ तय समय में पूरा होगा काम रामगढ़ के नथुवाखान में बड़ा हादसा, अनियंत्रित ऑल्टो कार खाई में गिरी; दो घायल एसटीएच रेफर एसएसपी अजय गणपति ने पंजा कुश्ती में दिखाया दम, विश्व विजेता दलजीत सिंह गोराया के साथ रोमांचक मुकाबले में दर्ज की जीत मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर प्रशासन सक्रिय, नैनीताल में 2,35,085 नोटिस जारी; 2,30,222 का हुआ वितरण

उत्तराखण्ड बोर्ड परीक्षा 2025 में मेहरबान सिंह कण्डारी सरस्वती विद्या मंदिर कोटद्वार की ज्योत्सना ने प्राप्त किया राज्य में 17वां स्थान……..

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखण्ड बोर्ड परीक्षा 2025 के परिणामों में मेहरबान सिंह कण्डारी सरस्वती विद्या मंदिर इण्टर कॉलेज, कोटद्वार के छात्रों ने अपनी प्रतिभा और परिश्रम से विद्यालय का नाम पूरे राज्य में रोशन किया है। विद्यालय की कक्षा 12वीं की छात्रा बहिन ज्योत्सना ने 500 में से 468 अंक अर्जित कर राज्य वरीयता सूची में 17वां स्थान प्राप्त किया। अपनी सफलता के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए ज्योत्सना ने बताया कि वह एम.बी.बी.एस. कर डॉक्टर बनना चाहती हैं।वहीं, कक्षा 12वीं की ही छात्रा बहिन शिया बहुखण्डी ने 454 अंक प्राप्त कर बालिकाओं की मैरिट सूची में 24वां स्थान हासिल किया। शिया का सपना है कि वह एन.डी.ए. परीक्षा पास कर भारतीय रक्षा सेवाओं में शामिल हों।कक्षा 10वीं की बहिन शिवानी ने भी 453/500 अंक प्राप्त कर बेहतरीन प्रदर्शन किया। उन्होंने बताया कि वह कक्षा 11वीं में गणित विषय लेकर इंजीनियरिंग की ओर अग्रसर होंगी।

इस गौरवमयी अवसर पर विद्यालय में हर्षोल्लास का माहौल रहा। प्रधानाचार्य श्री चन्दन सिंह जी ने सभी प्रतिभाशाली छात्राओं को मिठाइयाँ खिलाकर बधाइयाँ दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। हिन्दी प्रवक्ता श्री अरूण कुमार परिन्डियाल जी ने भी बच्चों को आशीर्वाद देते हुए उनके लक्ष्य प्राप्ति की शुभकामनाएं दीं। विद्यालय के समस्त आचार्यगण, छात्र-छात्राएं एवं विद्यालय परिवार इस उपलब्धि पर एकत्रित होकर उत्सव में शामिल हुए। यह उपलब्धि सभी छात्रों के लिए प्रेरणा का स्रोत है और विद्यालय की उत्कृष्ट शिक्षा पद्धति का प्रमाण भी।

और पढ़ें

error: Content is protected !!