Breaking News

ऑपरेशन प्रहार में पुलिस की बड़ी कामयाबी, कार से 27.12 किलो गांजा बरामद; सात लाख के नशे के साथ तस्कर गिरफ्तार कुमाऊं में स्वास्थ्य सेवाओं को बड़ी सौगात, चंदन हॉस्पिटल हल्द्वानी CGHS में एम्पेनल्ड नैनीताल की लाइफलाइन मॉल रोड का पुनर्निर्माण तेज, गुणवत्ता के साथ तय समय में पूरा होगा काम रामगढ़ के नथुवाखान में बड़ा हादसा, अनियंत्रित ऑल्टो कार खाई में गिरी; दो घायल एसटीएच रेफर एसएसपी अजय गणपति ने पंजा कुश्ती में दिखाया दम, विश्व विजेता दलजीत सिंह गोराया के साथ रोमांचक मुकाबले में दर्ज की जीत मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर प्रशासन सक्रिय, नैनीताल में 2,35,085 नोटिस जारी; 2,30,222 का हुआ वितरण

वक्फ बोर्ड कानून गरीब और पिछड़े मुस्लिमों के हित में “विपक्षी पार्टियां फैला रही भ्रम -नवीन चन्द्र दुम्का पूर्व विधायक….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

लालकुआं – लालकुआं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक नवीन चन्द्र दुम्का ने कहा कि वक्फ संशोधन कानून को लेकर विपक्षी पार्टियां द्वारा भ्रम फैलाया जा रहा है। यह कानून गरीब और पिछड़े मुस्लिमों के हित में है और इससे किसी भी मस्जिद या दरगाह को कोई नुकसान नहीं होगा। जो पार्टियां आज इस कानून का विरोध कर रही है वो पहले भी अन्य कानूनों का भी विरोध करती रही है। उन्होंने कहा कि ऐसे बहुत से उदाहरण हैं जिसमे विपक्षी दल भ्रम और झूठी बातें फैला कर मुसलमानों को गुमराह करते रहे हैं तथा उनका उद्देश्य सिर्फ भाजपा सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों में रोड़ा अटकाना है। यहां अपने आवास पर आयोजित प्रेसवार्ता में लालकुआं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक नवीन चन्द्र दुम्का ने कहा कि वक्फ संशोधन कानून वक्फ बोर्ड की कार्यपाली में सुधार के लिए लाया गया है, लेकिन विपक्ष दल इसको गलत तरीके से प्रसारित कर जनता को भड़काने का काम कर रहा है।

 

उन्होंने कहा कि अमीर लोग वक्फ की जायदाद पर कुंडली मारकर बैठे थे उन्हें इस बिल से परेशानी हो रही है, न कि किसी गरीब मुसलमान को। यह बिल उन लोगों के खिलाफ है, जिन्होंने वक्फ संपत्तियों का वर्षों से दुरुपयोग किया। मुसलमानों से वक्फ बोर्ड छीनने की बात दूर-दूर तक नहीं है। उन्होंने कहा कि देश की जनता जागरूक है इन विपक्षी दलों के झूठे बहकावे में नहीं आएगी। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के अलावा कोई ऐसी सरकार नहीं जो यह काम कर सकती थी यह देश के लिए जरूरी था बहुत सही समय पर यह निर्णय हुआ है इससे मनमानी करके देश की संपत्ति पर कब्जा करने का कुछ लोगों का जो प्रयास है उसपर प्रतिबंध लगेगा। इसके लिए उन्होंने केंद्र सरकार को धन्यवाद दिया है।

और पढ़ें

error: Content is protected !!