Breaking News

SIR को लेकर ग्राफिक एरा में जागरूकता कार्यक्रम, विद्यार्थियों ने उठाए सवाल और प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा बाल अधिकारों से लेकर सुरक्षित-असुरक्षित स्पर्श तक, सेंट मैरी स्कूल में छात्रों को किया जागरूक; 1098 हेल्पलाइन की दी जानकारी चोरगलिया थाने में 88 माल मुकदमाती का निस्तारण, न्यायालय के आदेश पर 45 माल नष्ट और 43 आबकारी मालों का फोटोशेशन बनभूलपुरा में सट्टे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, खाईबाड़ी करते एक आरोपी गिरफ्तार ऑपरेशन प्रहार में पुलिस की बड़ी कामयाबी, कार से 27.12 किलो गांजा बरामद; सात लाख के नशे के साथ तस्कर गिरफ्तार कुमाऊं में स्वास्थ्य सेवाओं को बड़ी सौगात, चंदन हॉस्पिटल हल्द्वानी CGHS में एम्पेनल्ड

भाजपा के इशारे पर ई डी कर रही बदले की कार्रवाई : जितेंद्र सरस्वती

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

काशीपुर- देहरादून : वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एवं उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव जितेंद्र सरस्वती ने कहा कि भाजपा सरकार फिर ई डी के सहारे कांग्रेस की नेता सोनिया गांधी और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी  के खिलाफ बदले की राजनीति से प्रेरित चार्जशीट दायर कर रही है। पीसीसी सचिव सरस्वती ने कहा कि ई डी मनी लांड्रिंग के चार्ज एक ऐसे केस में लगा रही है जहाँ पर एक पैसे का भी कोई लेनदेन नहीं हुआ,कोई प्रॉपर्टी ट्रांसफर नहीं हुई, किसी की कोई आमदनी नहीं होगी, कोई डिविडेंड नहीं होगा – क्योंकि यह संविधान के सेक्शन 25 की एक नोट फॉर प्रॉफिट कंपनी का मामला है। कांग्रेसी नेता सरस्वती ने कहा कि पूर्व में भी केंद्र की भाजपा सरकार के इशारे ई डी  सोनिया गांधी और राहुल गांधी से पूछताछ कर चुकी है । आगामी गुजरात और बिहार विधानसभा के चुनाव में अपनी  हार को देखते हुए केंद्र की भाजपा सरकार कांग्रेस के नेताओं का नेताओं का मानसिक  उत्पीडन कर रही है। कांग्रेसी कार्यकर्ता भाजपा सरकार की हिटलर शाही और तानाशाही के खिलाफ सड़कों पर उतरकर विरोध करेंगे।

और पढ़ें

error: Content is protected !!