Breaking News

ऑपरेशन प्रहार में पुलिस की बड़ी कामयाबी, कार से 27.12 किलो गांजा बरामद; सात लाख के नशे के साथ तस्कर गिरफ्तार कुमाऊं में स्वास्थ्य सेवाओं को बड़ी सौगात, चंदन हॉस्पिटल हल्द्वानी CGHS में एम्पेनल्ड नैनीताल की लाइफलाइन मॉल रोड का पुनर्निर्माण तेज, गुणवत्ता के साथ तय समय में पूरा होगा काम रामगढ़ के नथुवाखान में बड़ा हादसा, अनियंत्रित ऑल्टो कार खाई में गिरी; दो घायल एसटीएच रेफर एसएसपी अजय गणपति ने पंजा कुश्ती में दिखाया दम, विश्व विजेता दलजीत सिंह गोराया के साथ रोमांचक मुकाबले में दर्ज की जीत मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर प्रशासन सक्रिय, नैनीताल में 2,35,085 नोटिस जारी; 2,30,222 का हुआ वितरण

 छात्र की डूबने से मौत पर बड़ा कदम, बाल अधिकार आयोग ने दिए जांच के निर्देश

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

वाइनबर्ग एलेन में छात्र की मृत्यु की दुखद घटना का उत्तराखंड बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने संज्ञान लिया है। आयोग की अध्यक्ष, डॉ. गीता खन्ना ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी, देहरादून को निर्देश दिए हैं कि एक मेडिकल टीम का गठन किया जाए। यह टीम बच्चे के डूबने और उसके तत्पश्चात दी जाने वाली प्राथमिक चिकित्सा (फर्स्ट एड) एवं अन्य सुविधाओं की जांच करेगी। साथ ही, अस्पताल में ऑक्सीजन की उपलब्धता, सुरक्षा कर्मियों, लाइफ गार्ड्स की तैनाती एवं उनमें प्राथमिक उपचार (फर्स्ट एड), लाइफ सपोर्ट और सीपीआर देने की क्षमता का भी मूल्यांकन किया जाएगा।

 

इसके अतिरिक्त, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, देहरादून एवं जिला अधिकारी, चीफ मेडिकल ऑफिसर एवं मुख्य शिक्षा अधिकारी देहरादून को संपूर्ण मामले की जांच कर विस्तृत आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।  १५ तारीख़ को मुख्यमंत्री के आदेश के उपरांत भी इस विद्यालय ने छुट्टी नहीं दी थी इसके लिए अधिकारियों ने जा कर विद्यालय को बंद कराया

 

यह स्मरणीय है कि पिछले वर्ष हल्द्वानी के एक विद्यालय के छात्र की बरेली के पार्क में डूबने से मृत्यु हो गई थी। इस घटना के बाद आयोग ने सरकार को पत्र लिखकर शिक्षा विभाग एवं पर्यटन विभाग को सूचित किया था कि सभी एडवेंचर स्पोर्ट्स स्थलों एवं विद्यालयों में कम से कम 30% स्टाफ को सीपीआर प्रशिक्षण प्राप्त होना अनिवार्य किया जाए, ताकि किसी भी दुर्घटना की स्थिति में वे केवल बच्चे को लेकर भागने के बजाय त्वरित उपचार प्रदान कर सकें।

और पढ़ें

error: Content is protected !!