Breaking News

जिला पंचायत नैनीताल की बोर्ड बैठक में विकास को मिली रफ्तार, 14 करोड़ का बजट सर्वसम्मति से पारित नैनीताल पुलिस की खेल प्रतिभा का जलवा, हैंडबॉल प्रतियोगिता में उपविजेता बनकर बढ़ाया मान अवैध होमस्टे पर चलेगा प्रशासन का डंडा, हल्द्वानी में चौराहों का होगा सौंदर्यीकरण; जिला विकास प्राधिकरण की बैठक में कई बड़े फैसले दूसरी महिला के साथ पति को रंगेहाथ पकड़ने पहुंची पत्नी, बच्चों के सामने हुआ हंगामा;थाने पहुंचा मामला निर्वाचन आयोग सख्त: छूटे मतदाताओं को तुरंत जोड़ें, फोटोयुक्त प्रपत्रों का वितरण समय पर पूरा करें धामी सरकार का ‘स्किल मिशन’ बना युवाओं की ताकत, 87 हजार से अधिक युवाओं को मिला प्रशिक्षण, हजारों को रोजगार

नितिन सिंह भदौरिया व मणिकांत मिश्रा ने अधिकारियों के साथ किया स्ट्रांग रूम एवं मतगणना स्थल का निरीक्षण…….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

खटीमा- जिला निर्वाचन अधिकारी नितिन सिंह भदौरिया व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा ने अधिकारियों के साथ मंडी समिति खटीमा मैं स्ट्रांग रूम एवं मतगणना स्थल का निरीक्षण किया। खटीमा मंडी में नगर पालिका परिषद खटीमा की मतगणना होगी तथा मतदान हेतु मतदान पार्टियां भी यहीं से रवाना होंगी। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि मंडी से खटीमा नगर निकाय की मतदान पार्टियां रवाना होंगी व मतगणना होगी इसलिए सभी तैयारियां 20 जनवरी तक पूर्ण कर ली जाय। उन्होंने कहा 25 जनवरी को मतगणना होगी इसलिए मतगणना की   भी तैयारियां भी पहले ही पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि  स्ट्रांग रूम की सभी पुख्ता व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें व कनॉथ तथा मतगणना कक्षों में जालियां लगाई जाए।

 

उन्होंने पर्याप्त  लाइटिंग व पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था रखने के निर्देश भी दिए। उन्होंने प्रेक्षक के लिए एक रूम अलग से बनाते हुए रूम में कंप्यूटर, इन्टरनेट व्यवस्था कर बैरिकेटिंग भी कराने के निर्देश उपजिलाधिकारी को दिए। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कहा के  की स्ट्रांग रूम व मतगणना  हेतु पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था रहेगी।उन्होंने मतगणना स्थल की पर्याप्त बैरिकेटिंग कराने के निर्देश दिए उपजिलाधिकारी रविन्द्र बिष्ट ने बताया कि नगर पालिका परिषद खटीमा में 20 वार्ड है जिनमें निर्बाध व शांतिपूर्ण मतदान कराने हेतु 72 बूथ बनाए गए हैं तथा 04 सैक्टर व 02 जोनल मैजिस्ट्रेट लगाए गए हैं। निरीक्षण दौरान उपजिलाधिकारी रविन्द्र बिष्ट, कस्तुभ मिश्रा, तहसील व मंडी स्टाफ उपस्थित थे।

और पढ़ें

error: Content is protected !!