Breaking News

भीमताल में कातिलाना हमले पर बड़ा एक्शन, तीन आरोपी जेल में, चौथे का वारंट ‘सशक्त मन, सशक्त परिवार’ से बनेगा स्वस्थ समाज, उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में 7वें राष्ट्रीय समाज कार्य सप्ताह पर ऑनलाइन सेमिनार सरकारी चावल की गुणवत्ता जांचने गोदाम पहुंचीं एसडीएम मोनिका, सैंपल लेकर भेजे जाएंगे लैब; रिपोर्ट पर तय होगी कार्रवाई देहरादून में देर रात दर्दनाक हादसा, खड़े वाहनों को कार ने मारी टक्कर – महिला की मौत, एक घायल साइबर ठगों के खिलाफ चंपावत पुलिस का सुरीला अभियान, पुलिसकर्मी-क्रिकेटर कौशल उप्रेती ने गाया ‘जागते रहो’ गीत महिला उद्यमिता को नई उड़ान, रामनगर में शुरू हुआ पांच दिवसीय सरस मेला; 50 स्टॉलों पर दिखी ग्रामीण महिलाओं की मेहनत और हुनर

ट्यूबवेलों को सही करने के लिए पिला दिया एक लाख लीटर पानी……

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी- भगवानपुर जय सिंह और बजूनिया हल्दू के खराब ट्यूबवेल को दुरुस्त होने में समय लगेगा। बोरवेल कैमरे में गंदा पानी दिखाई देने के बाद बोर के चारों तरफ बजरी और टैंकरों से पानी डाला जा रहा है। इससे बोर की मिट्टी लगातार बैठ रही है। अब तक इन ट्यूबवेलों में 50 क्विंटल बजरी और एक लाख लीटर से अधिक पानी डाला जा चुका है।पिछले दिनों बजूनिया हल्दू और भगवानपुर जय सिंह के ट्यूबवेल से पानी के साथ मिट्टी आने के बाद 10 हजार से अधिक आबादी के समक्ष पेयजल संकट खड़ा हो गया है।

 

नलकूप खंड और जल संस्थान लगातार ट्यूबवेलों को दुरुस्त करने में जुटा है। इसी क्रम में शनिवार को भगवानपुर जय सिंह के ट्यूबवेल में बोरिंग वाले स्थान के चारों तरफ 12 टैंकरों से 72 हजार लीटर पानी और 30 क्विंटल बजरी डाली गई। जल संस्थान के अपर सहायक अभियंता एमसी सती ने बताया कि पानी व बजरी डालने के बाद बोर की मिट्टी बैठ रही है। एई हरीश पंत ने बताया कि बोर में टैंकरों से पानी डालने का क्रम उसके बैठने तक जारी रहेगा। लगातार पानी डालने से जमीन से आ रहे गंदे पानी की समस्या का समाधान हो सक 

 

 

इधर बजूनिया हल्दू के ट्यूबवेल में बोरवेल कैमरे से जांच करने के बाद यह प्रयोग किया जा रहा है। अब तक वहां भी आठ टैंकरों से पानी डालने के साथ 20 क्विंटल बजरी का प्रयोग किया है। यहां भी बोर की मिट्टी बैठ रही है।

और पढ़ें

error: Content is protected !!