Breaking News

स्थायी लोक अदालत को लेकर पीएलवी और अधिकार मित्रों का प्रशिक्षण, आमजन को मिलेगा सस्ता, सुलभ और त्वरित न्याय सुबह-सुबह भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को कुचला; मौके पर तोड़ा दम जनता की शिकायतों पर सीएम धामी का सख्त रुख, बोले- समस्याओं के समाधान में देरी बर्दाश्त नहीं; अफसर संवेदनशीलता से करें कार्रवाई श्रमिक हितों को लेकर भारतीय मजदूर संघ का राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन, प्रधानमंत्री के नाम 11 सूत्री ज्ञापन सौंपकर उठाईं लंबित मांगें काशीपुर में कार के अंदर मिला 26 वर्षीय टेंट कारोबारी का शव, माथे-गर्दन पर चोट के निशान; परिजनों ने जताई हत्या की आशंका आत्मनिर्भर उत्तराखंड की ओर महिलाओं की नई उड़ान, 30 महिलाओं ने सीखा सौर उपकरणों का उत्पादन, मरम्मत और रखरखाव

हल्दवानी- दीपावली के मौके पर दर्दनाक सड़क हादसा,मां और बेटे की दर्दनाक मौत…….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -
  • हल्दवानी- दीपावली के मौके पर दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है जहां मुखानी थाना क्षेत्र के हल्द्वानी- कालाढूंगी मार्ग पर दो कारों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो सवार मां बेटे की मौके पर ही मौत हुई है जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं जिनको सुशीला तिवारी अस्पताल भेजा गया है। शुक्रवार को दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है।
  • प्राप्त हो रही जानकारी के मुताबिक अमलतास विला कालाढूंगी रोड के पास एक ऑल्टो कार और फॉक्सवैगन कार में आमने-सामने की टक्कर हो गई जहां ऑल्टो कार कालाढूंगी से हल्द्वानी की और आ रही थी जबकि फॉक्सवैगन कार हल्द्वानी से कालाढूंगी की ओर जा रही थी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी की दोनों कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। इस दर्दनाक सड़क हादसे में 40 वर्षीय कमलेश सिंह निवासी बैल पड़ाव और उनकी माता 60 वर्षीय भावना सिंह निवासी की दर्दनाक मौत हुई है ।
  • जबकि मृतक कमलेश सिंह की पत्नी 35 वर्षीय भावना गंभीर रूप से घायल हुई है.इसके अलावा फॉक्सवैगन कार में सवार एक महिला और पुरुष भी घायल हुए हैं सभी घायलों का हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टि पाया गया है कि तेज गति और लापरवाही के चलते दोनों वाहनों में आमने-सामने टक्कर हुई है फिलहाल मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है हादसा कैसे हुआ इसकी पुलिस द्वारा बारीकी से दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

और पढ़ें

error: Content is protected !!