Breaking News

मक्का मुकर्रमा में उमरहा यात्रियों का इबादत में बीत रहा समय, राहे मदीना टूर एंड ट्रेवल्स की व्यवस्थाओं की सराहना… मक्का मुकर्रमा में उमरहा यात्रियों का इबादत में बीत रहा समय, अल नवाज़ टूर एंड ट्रेवल्स की व्यवस्थाओं की सराहना… स्थायी लोक अदालत को लेकर पीएलवी और अधिकार मित्रों का प्रशिक्षण, आमजन को मिलेगा सस्ता, सुलभ और त्वरित न्याय सुबह-सुबह भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को कुचला; मौके पर तोड़ा दम जनता की शिकायतों पर सीएम धामी का सख्त रुख, बोले- समस्याओं के समाधान में देरी बर्दाश्त नहीं; अफसर संवेदनशीलता से करें कार्रवाई श्रमिक हितों को लेकर भारतीय मजदूर संघ का राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन, प्रधानमंत्री के नाम 11 सूत्री ज्ञापन सौंपकर उठाईं लंबित मांगें

हल्द्वानी- धनतेरस पर बाजार में घुसा सांड़, मची अफरातफरी……

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी- बाजार में मंगलवार दोपहर अचानक सांड़ के घुसने से अफरातफरी का माहौल बन गया और लोग इधर उधर भागने लगे। अच्छी बात यह रही कि सांड़ ने किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया। यह स्थिति एक बार नहीं बल्कि कई बार बनी। ड्यूटी के दौरान मौजूद पुलिसकर्मियों के सांड़ के पीछे भागने में पसीने छूट गए। धनतेरस के चलते मंगलवार सुबह से पटेल चौक, बर्तन बाजार, सदर बाजार, मीरा मार्ग, नया बाजार, कारखाना बाजार, साहूकारा लाइन आदि क्षेत्रों में सुबह से ही लोगों की भीड़ जुटने लगी थी।

 

दोपहर होते-होते बाजार खरीदारों से पट गया। दोपहर दो बजे के करीब पटेल चौक से होते हुए एक सांड़ बर्तन बाजार में घुस गया। इससे खरीदारी कर रहे लोगों में खलबली मच गई। हालांकि सांड़ किसी को नुकसान पहुंचाए बगैर नया बाजार को चला गया। यह स्थिति कई बार बनी। इस दौरान दुकानदार सांड़ को अपनी दुकान के आगे से भगाते रहे। लोगों का कहना था कि त्योहार के दिन भी प्रशासन निराश्रित मवेशी को बाजार तक पहुंचने से नहीं रोक सका।

 

और पढ़ें

error: Content is protected !!