Breaking News

स्थायी लोक अदालत को लेकर पीएलवी और अधिकार मित्रों का प्रशिक्षण, आमजन को मिलेगा सस्ता, सुलभ और त्वरित न्याय सुबह-सुबह भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को कुचला; मौके पर तोड़ा दम जनता की शिकायतों पर सीएम धामी का सख्त रुख, बोले- समस्याओं के समाधान में देरी बर्दाश्त नहीं; अफसर संवेदनशीलता से करें कार्रवाई श्रमिक हितों को लेकर भारतीय मजदूर संघ का राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन, प्रधानमंत्री के नाम 11 सूत्री ज्ञापन सौंपकर उठाईं लंबित मांगें काशीपुर में कार के अंदर मिला 26 वर्षीय टेंट कारोबारी का शव, माथे-गर्दन पर चोट के निशान; परिजनों ने जताई हत्या की आशंका आत्मनिर्भर उत्तराखंड की ओर महिलाओं की नई उड़ान, 30 महिलाओं ने सीखा सौर उपकरणों का उत्पादन, मरम्मत और रखरखाव

हल्द्वानी- दूर के रिश्तेदार की जमीन हथियाने के लिए किया कत्ल, भाई दिनेश अकेले कब्जा चाहता था….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी- 22 बीघा जमीन को लेकर कमलुवागांजा में सोमवार रात अधिवक्ता उमेश नैनवाल की गोली मारकर हत्या की गई थी, वह न तो उनकी है और न ही आरोपी तहेरे भाई दिनेश की। यह जमीन उमेश और दिनेश के दूर के चाचा की थी। चाचा का अब कोई वारिस न होने के कारण ही दोनों के बीच जमीन कब्जाने की कोशिश के चलते विवाद था। कमलुवागांजा में रामलीला मंचन के दौरान पूरनपुर नैनवाल निवासी उमेश की हत्या कर दी गई थी।

 

वह बेटे आदित्य को साथ लेकर वहां पहुंचे थे। आदित्य जिस वक्त परशुराम का अभिनय कर रहा था, उसी वक्त उमेश के गोली मार दी गई थी। यह हमला तहेरे भाई दिनेश पर करने का आरोप है। पीछे से आए दिनेश ने तमंचा सटाकर उन्हें गोली मार दी थी। तमंचा वहीं फेंककर वह भाग निकला था। अस्पताल ले जाने पर उमेश को मृत घोषित कर दिया गया था। इस पूरे घटनाक्रम में जमीनी विवाद निकलकर सामने आया।

 

पुलिस ने जांच की तो पता चला कि जिस जमीन को लेकर विवाद था, वह उमेश की दूर की रिश्तेदारी के चाचा की थी। चाचा की मौत के बाद उनके बेटे हेम चंद्र नैनवाल के नाम हो गई थी। मानसिक रूप से कमजोर रहे हेम चंद्र की बीते जून में मौत हो चुकी है। हेम चंद्र की मां का भी निधन हो चुका है।

और पढ़ें

error: Content is protected !!