Breaking News

मक्का मुकर्रमा में उमरहा यात्रियों का इबादत में बीत रहा समय, राहे मदीना टूर एंड ट्रेवल्स की व्यवस्थाओं की सराहना… मक्का मुकर्रमा में उमरहा यात्रियों का इबादत में बीत रहा समय, अल नवाज़ टूर एंड ट्रेवल्स की व्यवस्थाओं की सराहना… स्थायी लोक अदालत को लेकर पीएलवी और अधिकार मित्रों का प्रशिक्षण, आमजन को मिलेगा सस्ता, सुलभ और त्वरित न्याय सुबह-सुबह भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को कुचला; मौके पर तोड़ा दम जनता की शिकायतों पर सीएम धामी का सख्त रुख, बोले- समस्याओं के समाधान में देरी बर्दाश्त नहीं; अफसर संवेदनशीलता से करें कार्रवाई श्रमिक हितों को लेकर भारतीय मजदूर संघ का राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन, प्रधानमंत्री के नाम 11 सूत्री ज्ञापन सौंपकर उठाईं लंबित मांगें

हल्द्वानी- पानी के संकट ने रुलाया, बिजली कटौती ने सताया, हल्द्वानी शहर में ढाई लाख की आबादी जल को तरसी…..

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी- गौलावार नहर को बचाने के लिए सुरक्षात्मक कार्य कराने के कारण मंगलवार को शीशमहल फिल्टर प्लांट बंद रखना पड़ा। इससे शहर की ढाई लाख आबादी के सामने पेयजल संकट खड़ा हो गया। हालात ये हो गए कि पेयजल संस्थान को पानी के टैंकर भेजने पड़े, मगर वे नाकाफी साबित हुए। संकट अभी खत्म नहीं हुआ, कार्य पूरा होने पर बुधवार शाम को ही पानी सप्लाई चालू होने की उम्मीद है। गौलावार नहर का करीब 40 मीटर हिस्सा बारिश के कारण खराब हो गया है।

 

नहर से सटी भूमि की मिट्टी बहने से नहर असुरक्षित हो गई है। इस कारण नहर में पानी का प्रवाह का स्तर काफी कम कर दिया गया था। इस कारण प्लांट को जरूरत के हिसाब से पानी नहीं मिल पा रहा था। इस समस्या से निपटने और नहर को सुरक्षित करने के लिए सिंचाई विभाग सुरक्षात्मक कार्य करा रहा है। यह कार्य मंगलवार सुबह शुरू होकर देर रात चलते रहे। नहर में मरम्मत कार्य के चलते गौला बैराज से पानी रोक दिया गया।

 

इसका सीधा असर शहर के आधे हिस्से में रहने वाले लोगों पर पड़ा। नैनीताल रोड, रामपुर रोड और कालाढूंगी रोड किनारे बसे इलाकों के साथ ही दमुवाढूंगा के मकानों व संस्थानों में पानी की सप्लाई मंगलवार को ठप हो गई। त्योहारी सीजन में पानी न आने से लोगों के जरूरी कामकाज प्रभावित रहे। पूरे दिन पानी की सप्लाई बंद रहने के कारण लोगों में जल संस्थान के खिलाफ नाराजगी भी उभर गई।

 

हालात देखते हुए संस्थान ने कुछ इलाकों में टैंकर भेजे, मगर ये लोगों की प्यास बुझाने के लिए नाकाफी साबित हुए। नहर की मरम्मत के चलते प्लांट को पानी नहीं मिला। बुधवार सुबह भी पानी नहीं मिल पाएगा। नहर का कार्य पूरा होने पर बुधवार शाम तक घरों में पानी पहुंच जाएगा।

और पढ़ें

error: Content is protected !!