Breaking News

मक्का मुकर्रमा में उमरहा यात्रियों का इबादत में बीत रहा समय, राहे मदीना टूर एंड ट्रेवल्स की व्यवस्थाओं की सराहना… मक्का मुकर्रमा में उमरहा यात्रियों का इबादत में बीत रहा समय, अल नवाज़ टूर एंड ट्रेवल्स की व्यवस्थाओं की सराहना… स्थायी लोक अदालत को लेकर पीएलवी और अधिकार मित्रों का प्रशिक्षण, आमजन को मिलेगा सस्ता, सुलभ और त्वरित न्याय सुबह-सुबह भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को कुचला; मौके पर तोड़ा दम जनता की शिकायतों पर सीएम धामी का सख्त रुख, बोले- समस्याओं के समाधान में देरी बर्दाश्त नहीं; अफसर संवेदनशीलता से करें कार्रवाई श्रमिक हितों को लेकर भारतीय मजदूर संघ का राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन, प्रधानमंत्री के नाम 11 सूत्री ज्ञापन सौंपकर उठाईं लंबित मांगें

पूर्ण बहुमत के साथ बनेगी कांग्रेस की सरकार- अलका पाल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

काशीपुर- वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री एवं हरियाणा विधानसभा चुनावो में कांग्रेस की पर्यवेक्षक रही अलका पाल ने दावा किया कि इस बार हरियाणा में कांग्रेस 50 से अधिक सीट जीतकर पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में वापसी करेगी। पीसीसी सदस्य एवं हरियाणा की भिवानी_महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र की पर्यवेक्षक रही अलका पाल ने प्रचार के बाद वापसी पर प्रेस से वार्ता करते हुए कहा की हरियाणा में विगत 10 वर्षों से भाजपा सरकार के काबिज होने के बावजूद भी वहां का विकास रुका है।

 

जनता हरियाणा के विकास के लिए कांग्रेस की ओर उम्मीद से देख रही है। हरियाणा विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने भाजपा को बैक फुट पर धकेल दिया।  कांग्रेस नेत्री अलका पाल ने कहा कि उन्होंने व्यक्तिगत रूप से हरियाणा की भिवानी_ महेंद्रगढ़ संसदीय क्षेत्र की 9 विधानसभाओ में जनसंपर्क कर यह महसूस किया

 

कि हरियाणा की जनता भाजपा की खोखली घोषणाओं से त्रस्त हो चुकी हैं, ऐसे में वह कांग्रेस की नीतियों की ओर देख रही है। हरियाणा का अवरुद्ध विकास आगामी 8 अक्टूबर को कांग्रेस को 50 से अधिक सीट देकर पूर्ण बहुमत से सत्ता में वापसी कराएगा।

और पढ़ें

error: Content is protected !!