Breaking News

ऑपरेशन प्रहार में पुलिस की बड़ी कामयाबी, कार से 27.12 किलो गांजा बरामद; सात लाख के नशे के साथ तस्कर गिरफ्तार कुमाऊं में स्वास्थ्य सेवाओं को बड़ी सौगात, चंदन हॉस्पिटल हल्द्वानी CGHS में एम्पेनल्ड नैनीताल की लाइफलाइन मॉल रोड का पुनर्निर्माण तेज, गुणवत्ता के साथ तय समय में पूरा होगा काम रामगढ़ के नथुवाखान में बड़ा हादसा, अनियंत्रित ऑल्टो कार खाई में गिरी; दो घायल एसटीएच रेफर एसएसपी अजय गणपति ने पंजा कुश्ती में दिखाया दम, विश्व विजेता दलजीत सिंह गोराया के साथ रोमांचक मुकाबले में दर्ज की जीत मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर प्रशासन सक्रिय, नैनीताल में 2,35,085 नोटिस जारी; 2,30,222 का हुआ वितरण

हल्द्वानी- भाजयुमो के प्रदेश मंत्री समेत 200 लोगों पर मुकदमा दर्ज……

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी- पुलिस ने छड़ायल में माड्यूलर किचन कारोबारी नूर मोहम्मद के घर में तोड़फोड़ और वाहन फूंकने के मामले में भाजयुमो के प्रदेश मंत्री विपिन पांडे, विहिप के जिला मंत्री गिरीश पांडे समेत 200 अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने नूर मोहम्मद की पत्नी की तहरीर पर यह कार्रवाई की है।  पुलिस को दी तहरीर में रेहाना ने कहा कि उनके पति नूर मोहम्मद की देवगंगा विहार छड़ायल नायक गैस गोदाम रोड पर माड्यूलर किचन की दुकान है।

 

26 सितंबर को उसके पति अपनी दुकान पर काम करने वाली महिला के घर किसी काम से गए थे। वहां रहने वाले लोगों ने इस पर आपत्ति जताई और उनका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इसके बाद विपिन पांडे ने सोशल मीडिया के माध्यम से उनके घर के सामने लोगों को हनुमान चालीसा पाठ के लिए बुलाया। 27 सितंबर को विपिन पांडे और गिरीश पांडे के नेतृत्व में दोपहर 12 बजे से एक बजे के मध्य उनके घर व दुकान के बाहर 100-200 लोगों की भीड़ जमा हो गई।

और पढ़ें

error: Content is protected !!