Breaking News

भीमताल में कातिलाना हमले पर बड़ा एक्शन, तीन आरोपी जेल में, चौथे का वारंट ‘सशक्त मन, सशक्त परिवार’ से बनेगा स्वस्थ समाज, उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में 7वें राष्ट्रीय समाज कार्य सप्ताह पर ऑनलाइन सेमिनार सरकारी चावल की गुणवत्ता जांचने गोदाम पहुंचीं एसडीएम मोनिका, सैंपल लेकर भेजे जाएंगे लैब; रिपोर्ट पर तय होगी कार्रवाई देहरादून में देर रात दर्दनाक हादसा, खड़े वाहनों को कार ने मारी टक्कर – महिला की मौत, एक घायल साइबर ठगों के खिलाफ चंपावत पुलिस का सुरीला अभियान, पुलिसकर्मी-क्रिकेटर कौशल उप्रेती ने गाया ‘जागते रहो’ गीत महिला उद्यमिता को नई उड़ान, रामनगर में शुरू हुआ पांच दिवसीय सरस मेला; 50 स्टॉलों पर दिखी ग्रामीण महिलाओं की मेहनत और हुनर

हाथी दांत के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार…..

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

बरेली- उत्तराखंड एसटीएफ ने डब्ल्यूसीसीबी दिल्ली और यूपी एसटीएफ के साथ संयुक्त अभियान में बरेली से तीन अंतरराष्ट्रीय वन्यजीव तस्करों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से हाथी के दो दांत बरामद हुए हैं। तस्करों ने हाथी दांत शाहजहांपुर से लाने की जानकारी दी है। तीनों अभियुक्त हाथी दांत का सौदा करने के लिए आए थे।

 

मंगलवार को एसटीएफ सीओ आरबी चमोला के नेतृत्व में टीम ने यूपी एसटीएफ और डब्ल्यूसीसीबी के साथ संयुक्त ऑपरेशन में बरेली के सीवीगंज क्षेत्र से तीन वन्यजीव तस्करों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से हाथी के करीब सवा तीन फुट लंबे दो दांत बरामद किए गए।

और पढ़ें

error: Content is protected !!