Breaking News

गोरापड़ाव में नकाबपोशों का आतंक, SOG बनकर धमकाया, लूटे रुपये-चेन और मोबाइल कार में बंधक बनाकर जंगल ले गए, दो युवकों से मारपीट और जान से मारने की धमकी; लालकुआं पुलिस ने चार आरोपी दबोचे मुखानी में नशे के खिलाफ पुलिस का बड़ा वार, 121.95 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार नौकरी की तलाश नहीं, खुद बने रोजगारदाता; पर्यटन स्वरोजगार योजना से प्रशांत ने शुरू किया ‘रॉयल होटल’ ट्रामाडोल की बिक्री पर प्रशासन का शिकंजा, काशीपुर में तीन मेडिकल फर्मों पर कार्रवाई; दो दुकानें बंद, एक सील जलागम विभाग की समीक्षा बैठक में मंत्री कैड़ा सख्त, नदियों के संरक्षण और पुनर्जीवीकरण कार्यों में तेजी के निर्देश

लालकुआं में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मनाया राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी का जन्मदिन…..

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

लालकुआं- लालकुआं में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी का जन्मदिन मनाया। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने केक काटकर उनके शतायु होने की कामना की। यहां नगर पंचायत के पूर्व चैयरमेन पवन के संयोजन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें वक्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी के जीवन से प्रेरणा लेने की बात कही। बताते चले कि लालकुआं मैन बाजार स्थित पीपल मंदिर के समीप भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पूर्व चैयरमेन पवन चौहान के नेतृत्व में प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी का जन्मदिन बड़े ही धुमधाम से मनाया।

 

इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने केक काटकर उनके शतायु होने की कामना की। इस मौके पर पूर्व चैयरमेन पवन चौहान ने कहा कि भगत सिंह कोश्यारी जी ने अपना जीवन पूरे राष्ट्र के लिए समर्पित किया है और उनका पूरा जीवन सभी कार्यकर्ताओं के लिए समर्पित रहा है एवं प्रेरणा दायक रहा है। उन्होंने कहा कि हमें भी पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के पद चिन्ह में चलकर राष्ट्र की सेवा के लिए अपने जीवन को लगाना ही हमारा उद्देश्य होना चाहिए। इस मौके पर युवा नेता बौबी संभल, रोहन चौधरी, ब्रिजेश यादव,संजय सिंह, सुभाष नागर, गोपाल भट्टभट्ट सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे्

और पढ़ें

error: Content is protected !!