Breaking News

गोरापड़ाव में नकाबपोशों का आतंक, SOG बनकर धमकाया, लूटे रुपये-चेन और मोबाइल कार में बंधक बनाकर जंगल ले गए, दो युवकों से मारपीट और जान से मारने की धमकी; लालकुआं पुलिस ने चार आरोपी दबोचे मुखानी में नशे के खिलाफ पुलिस का बड़ा वार, 121.95 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार नौकरी की तलाश नहीं, खुद बने रोजगारदाता; पर्यटन स्वरोजगार योजना से प्रशांत ने शुरू किया ‘रॉयल होटल’ ट्रामाडोल की बिक्री पर प्रशासन का शिकंजा, काशीपुर में तीन मेडिकल फर्मों पर कार्रवाई; दो दुकानें बंद, एक सील जलागम विभाग की समीक्षा बैठक में मंत्री कैड़ा सख्त, नदियों के संरक्षण और पुनर्जीवीकरण कार्यों में तेजी के निर्देश

गांव, शहर एवं देश को बनाया कचरा मुक्त……

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

कोटद्वार- सोलिड एवं प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेन्ट अपने देश के साथ विश्व की एक बहुत बड़ी चुनौती है। जिसका सीधा असर जलवायु परिवर्तन के साथ हमारे स्वास्थ्य पर भी हो रहा है। अपने देश में स्वच्छ भारत मिशन 2.0 की शुरुवात की गयी है। जिसका मुख्य उद्देश्य अपने गांव, शहर एवं देश को कचरा मुक्त बनाया जाय। कचरा मुक्त देश की शुरूवात सर्वप्रथम अपने आप से होती है। जहाँ पर हर एक व्यक्ति को अपने कूड़े का प्रबन्धन करने हेतु जागरूक होकर सही आदतों को अपनाना होगा।

 

नगर निगम कोटद्वार द्वारा लोगो को स्वच्छता के प्रति जागरूकता हेतु वेस्ट टू वण्डर पार्क बनाया गया है। जिसका उद्घाटन नगर आयुक्त महोदय नगर निगम के द्वारा किया गया है। वेस्ट टू वण्डर पार्क में कूड़े से इको बैन्च, टायर बैन्च, टायर तोप, वर्टिकल गार्डन, विन्टेज कार के साथ सेल्फी प्वाईंट बनाया गया है। इसके साथ होम कम्पोस्टिंग मॉडल को भी बनाया गया है। वेस्ट टू वण्डर पार्क को बनाने में मुख्यतः स्वच्छता के 03 रंगों का प्रयोग किया गया है।

 

जैसे कि हरा रंग गीले कूड़े को, नीला रंग सूखे कूड़े को और लाल रंग सेनेटरी कूड़े को दर्शाता है। वेस्ट टू वण्डर पार्क देखने के उपरान्त ऐसा प्रतीत होता है कि कूड़ा एक समस्या नहीं है बल्कि एक अवसर है सौन्दर्यकरण का, रोजगार का। जल्द ही नगर निगम कोटद्वार में रिडियूज रियूज रिसाईकिल सेन्टर (RRR Centre) के साथ प्लास्टिक बैंक का निर्माण मालवीय उद्यान में किया जायेगा। जहाँ पर लोगो द्वारा अपने घरों से निकलने वाले प्लास्टिक, इको ब्रिक, कपड़े एवं अन्य सामान्य उपयोगार्थ वस्तुओं का लेन देन निशुल्क किया जा सकेगा।

और पढ़ें

error: Content is protected !!