Breaking News

गोरापड़ाव में नकाबपोशों का आतंक, SOG बनकर धमकाया, लूटे रुपये-चेन और मोबाइल कार में बंधक बनाकर जंगल ले गए, दो युवकों से मारपीट और जान से मारने की धमकी; लालकुआं पुलिस ने चार आरोपी दबोचे मुखानी में नशे के खिलाफ पुलिस का बड़ा वार, 121.95 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार नौकरी की तलाश नहीं, खुद बने रोजगारदाता; पर्यटन स्वरोजगार योजना से प्रशांत ने शुरू किया ‘रॉयल होटल’ ट्रामाडोल की बिक्री पर प्रशासन का शिकंजा, काशीपुर में तीन मेडिकल फर्मों पर कार्रवाई; दो दुकानें बंद, एक सील जलागम विभाग की समीक्षा बैठक में मंत्री कैड़ा सख्त, नदियों के संरक्षण और पुनर्जीवीकरण कार्यों में तेजी के निर्देश

भाजपा नेता रोहित दुम्का की 15 वर्षीय बेटी माही दुम्का का लंबी बीमारी के बाद हल्द्वानी में निधन……

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

लालकुआं- भारतीय जनता पार्टी के मंडल उपाध्यक्ष एवं युवा भाजपा नेता रोहित दुम्का की 15 वर्षीय बेटी माही दुम्का का लंबी बीमारी के बाद आज सुशीला तिवारी चिकित्सालय हल्द्वानी में निधन हो गया, असमय बेटी की मौत से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। मिली जानकारी के अनुसार रोहित दुम्का की सुपुत्री माही निमोनिया सहित फेफड़ों के संक्रमण से ग्रसित थी जो बीते चार दिनों से डॉ सुशीला तिवारी हॉस्पिटल में वेंटिलेटर पर थी।

 

पूर्व में उसका इलाज दिल्ली और देहरादून में भी हो चुका था, कुछ दिन पूर्व घर पर उसकी दोबारा तबीयत खराब हो गई जिसे सुशील तिवारी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, जहां उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। माही कक्षा 9 की होनहार छात्रा थी। माही के शव को हल्दूचौड़ स्थित आवास पर लाया गया, इसके बाद शाम लगभग 5 बजे रानीबाग स्थित चित्राशिला घाट पर उसका अंतिम संस्कार किया गया।

 

बिटिया माही के आकस्मिक निधन पर क्षेत्रीय सांसद अजय भट्ट और विधायक डॉ मोहन सिंह बिष्ट, भाजपा नेता पवन चौहान सहित क्षेत्र के तमाम लोगों ने शोक संवेदनाएं व्यक्त की है।

और पढ़ें

error: Content is protected !!