Breaking News

रामनगर में मीट-मछली बाजार पर खाद्य विभाग की सख्ती, दो दर्जन दुकानों का निरीक्षण; कमियां मिलीं तो होगी कार्रवाई भीमताल विधानसभा की समस्याओं को लेकर सीएम धामी से मिले मंत्री कैड़ा, क्षतिग्रस्त सड़कों के लिए मांगी आपदा मद से धनराशि अपराधियों पर जिला प्रशासन का शिकंजा, पांच को छह माह के लिए जिला बदर,तीन पर गुंडा एक्ट की कार्रवाई खत्म जिला कारागार में बंदियों के हुनर को मिलेगी नई उड़ान, सात दिवसीय मोमबत्ती निर्माण प्रशिक्षण शुरू गोरापड़ाव में नकाबपोशों का आतंक, SOG बनकर धमकाया, लूटे रुपये-चेन और मोबाइल कार में बंधक बनाकर जंगल ले गए, दो युवकों से मारपीट और जान से मारने की धमकी; लालकुआं पुलिस ने चार आरोपी दबोचे

विधायक शिव अरोरा ने कबाड़ के गोदाम मे लगी भीषण आग से प्रभावित लोगो से की मुलाक़ात, हर सम्भव मदद का दिया भरोसा……

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

रुद्रपुर- मेडसिटी हॉस्पिटल के पीछे कबाड़ के गोदाम मे लगी भीषण आग जहाँ मौके पर दमकल की गाड़ियों ने पहुंचकर आग पर काबू पाया तो वही सूचना मिलने पर स्थानीय विधायक शिव अरोरा भी घटना स्थल पर पहुचे ओर घटना स्थल का निरक्षण किया व स्थानीय लोगो व उसके आस पास रहने वाले लोगो से मुलाक़ात कर उनको हिम्मत बंधाई , विधायक शिव अरोरा बोले इस भीषण गर्मी मे आये दिन आगजनी की घटना सामने आ रही है ओर यह गनीमत रही की आग लगने से जान माल का नुकसान नहीं हुआ ओर कबाड़ के कारण आग ने इतना विक्रराल रूप लिया की बमुश्किल आग पर काबू पाया गया,

 

वही विधायक शिव अरोरा ने आग की चपेट मे आये गोदाम से सटी हुई बस्तीयो के लोगो जो इससे प्रभावित हुए,उनके बीच जाकर विधायक शिव अरोरा ने उनका हाल जाना ओर हर सम्भव मदद हेतु भरोसा दिया। वही विधायक शिव अरोरा ने अधिकारियो से कहा की हॉस्पिटल व बस्तीयो के आस पास कबाड़ के गोदाम होना वहाँ की स्थानीय लोगो की सुरक्षा की दृष्टि  से उचित नहीं है। इस दौरान भाजपा नेता सुशील गाबा, कुलविंद्र सिंह, परमिन्द्र सिंह, जितेंद्र संधू, रचित सिंह, वासु गुम्बर,एसओ भरत सिंह, फायर कर्मी व अन्य लोग मौजूद रहे।

और पढ़ें

error: Content is protected !!