Breaking News

गोरापड़ाव में नकाबपोशों का आतंक, SOG बनकर धमकाया, लूटे रुपये-चेन और मोबाइल कार में बंधक बनाकर जंगल ले गए, दो युवकों से मारपीट और जान से मारने की धमकी; लालकुआं पुलिस ने चार आरोपी दबोचे मुखानी में नशे के खिलाफ पुलिस का बड़ा वार, 121.95 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार नौकरी की तलाश नहीं, खुद बने रोजगारदाता; पर्यटन स्वरोजगार योजना से प्रशांत ने शुरू किया ‘रॉयल होटल’ ट्रामाडोल की बिक्री पर प्रशासन का शिकंजा, काशीपुर में तीन मेडिकल फर्मों पर कार्रवाई; दो दुकानें बंद, एक सील जलागम विभाग की समीक्षा बैठक में मंत्री कैड़ा सख्त, नदियों के संरक्षण और पुनर्जीवीकरण कार्यों में तेजी के निर्देश

संदिग्ध परिस्थितियों में गौला के जंगल में पेड़ से लटका हुआ आईटीबीपी के जवान का शव…….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

लालकुआं- संदिग्ध परिस्थितियों में गौला के जंगल में पेड़ से लटकता हुआ आईटीबीपी के जवान का शव मिलने से जहां क्षेत्र में हड़कंप मच गया, वहीं आइटीबीपी परिसर में अफरा- तफरी मची हुई है। यहा प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार की दोपहर को गौला रेंज के वन कर्मियों ने हिरण बाबा मंदिर के पीछे गौला के जंगल में एक पेड़ की टहनी से लटकता हुआ एक युवक का शव देखा तो घटना की सूचना लालकुआं कोतवाली पुलिस को दी इसके बाद मौके पर पहुंचे लालकुआं कोतवाली के वरिष्ठ उपनिरीक्षक हरेंद्र सिंह नेगी एवं अन्य पुलिस कर्मियों ने मृतक के संबंध में आसपास पूछताछ शुरू कर दी,

 

तथा शव को नीचे उतारा, पूछताछ के दौरान मृतक की पहचान चंदन कुमार पुत्र किशन राम उम्र 26 वर्ष मूल निवासी गढ़ाई गंगोली पिथौरागढ़ जो कि आईटीबीपी में जवान के रूप में हुई है, पुलिस ने आईटीबीपी की बटालियन को घटना की सूचना दे दी है, समाचार जारी होने तक आईटीबीपी के अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचे थे जबकि कोतवाली पुलिस द्वारा घटना की छानबीन शुरू कर दी गई है।

और पढ़ें

error: Content is protected !!