Breaking News

गोरापड़ाव में नकाबपोशों का आतंक, SOG बनकर धमकाया, लूटे रुपये-चेन और मोबाइल कार में बंधक बनाकर जंगल ले गए, दो युवकों से मारपीट और जान से मारने की धमकी; लालकुआं पुलिस ने चार आरोपी दबोचे मुखानी में नशे के खिलाफ पुलिस का बड़ा वार, 121.95 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार नौकरी की तलाश नहीं, खुद बने रोजगारदाता; पर्यटन स्वरोजगार योजना से प्रशांत ने शुरू किया ‘रॉयल होटल’ ट्रामाडोल की बिक्री पर प्रशासन का शिकंजा, काशीपुर में तीन मेडिकल फर्मों पर कार्रवाई; दो दुकानें बंद, एक सील जलागम विभाग की समीक्षा बैठक में मंत्री कैड़ा सख्त, नदियों के संरक्षण और पुनर्जीवीकरण कार्यों में तेजी के निर्देश

जोशीमठ का नाम ज्योर्तिमठ किये जाने पर खुशी की लहर…….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

देहरादून- लोगों की भावनाओं के अनुरूप जोशीमठ का नाम ज्योर्तिमठ व कोशिया कोटली का नाम कैची धाम किये जाने पर समूचे उत्तराखण्ड के साथ देश विदेश में खुशी की लहर है। इसके लिये लोगों में उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री व केन्द्र सरकार की कोटि-कोटि आभार व्यक्त किया है।

 

उत्तराखण्ड संस्कृति साहित्य एवं कला परिषद के तत्वावधान में हुई बैठक में परिषद की उपाध्यक्ष श्रीमती मधु भट्ट ने कहा कि लम्बे समय से बहुत लोग इसकी मांग कर रहे थे। जिसे माननीय मुख्यमंत्री जी ने पूर्ण कर दिया है। हमारे आदि काल में भी इसका नाम ज्योर्तिमठ ही था जिसे बदलकर जोशीमठ कर दिया गया।

 

उन्होंने कहा कि आज कैंची धाम के दर्शन के लिये लोग दूर दराज व विदेशों से भी यहां आ रहे है। यह दोनों नाम विश्व पटल पर आ जायेगा साथ ही गूगल मैप पर दिखाई देने लगेंगे। इस अवसर पर उत्तराखण्ड महिला एसोसिएशन की अध्यक्ष साधना शर्मा, महामण्डलेश्वर स्वामी ललिता नंद गिरी जी महन्त, भारत माता मंदिर पूर्व धर्माधिकारी भुवन चंद उनियाल, डॉ. संजीव कुमार शर्मा आदि उपस्थित रहे।

और पढ़ें

error: Content is protected !!