Breaking News

गोरापड़ाव में नकाबपोशों का आतंक, SOG बनकर धमकाया, लूटे रुपये-चेन और मोबाइल कार में बंधक बनाकर जंगल ले गए, दो युवकों से मारपीट और जान से मारने की धमकी; लालकुआं पुलिस ने चार आरोपी दबोचे मुखानी में नशे के खिलाफ पुलिस का बड़ा वार, 121.95 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार नौकरी की तलाश नहीं, खुद बने रोजगारदाता; पर्यटन स्वरोजगार योजना से प्रशांत ने शुरू किया ‘रॉयल होटल’ ट्रामाडोल की बिक्री पर प्रशासन का शिकंजा, काशीपुर में तीन मेडिकल फर्मों पर कार्रवाई; दो दुकानें बंद, एक सील जलागम विभाग की समीक्षा बैठक में मंत्री कैड़ा सख्त, नदियों के संरक्षण और पुनर्जीवीकरण कार्यों में तेजी के निर्देश

अल्मोड़ा में ऑपरेशन के दौरान काट दी गलत नस, महिला की हायर सेंटर पहुंचने से पहले हुई मौत…..

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

अल्मोड़ा- ऑपरेशन के बाद महिला को आईसीयू में भेज दिया गया। तीसरे दिन उन्हें डिस्चार्ज कर घर भेज दिया। घर पहुंचकर जब उनकी तबीयत बिगड़ी तो वह फिर से अस्पताल पहुंची। हायर सेंटर ले जाने पर गलत नस कटने की बात सामने आई। अल्मोड़ा जिला अस्पताल में ऑपरेशन के दौरान गलत नस कटने से महिला की हालत बिगड़ गई। गंभीर हालत में उसे हायर सेंटर रेफर किया। बरेली ले जाने पर उसे मृत घोषित कर दिया गया।

नगर के व्यापारी दीपक कुमार की पत्नी मुन्नी देवी को जिला अस्पताल के चिकित्सकों ने बच्चेदानी के ऑपरेशन की सलाह दी थी। 10 अप्रैल को उनका ऑपरेशन हुआ। ऑपरेशन के बाद महिला को आईसीयू में भेज दिया गया। तीसरे दिन उन्हें डिस्चार्ज कर घर भेज दिया। घर पहुंचकर जब उनकी तबीयत बिगड़ी तो वह फिर से अस्पताल पहुंची। यहां आईसीयू में भर्ती कर लिया गया। एक दिन आईसीयू में रखने के बाद चिकित्सकों ने हायर सेंटर ले जाने की सलाह दी।

दीपक अपनी पत्नी को राममूर्ति मेडिकल कॉलेज बरेली लेकर पहुंचे। यहां जांच में ऑपरेशन के दौरान तीन गलत नस कटने की जानकारी मिली। महिला का दोबारा ऑपरेशन किया गया। वेंटिलेटर पर रखने के बाद 25 अप्रैल को महिला ने दम तोड़ दिया। पति ने आरोप लगाया कि जिला अस्पताल में पत्नी का गलत ऑपरेशन हुआ है, जिससे उसकी मौत हो गई।

और पढ़ें

error: Content is protected !!