Breaking News

गोरापड़ाव में नकाबपोशों का आतंक, SOG बनकर धमकाया, लूटे रुपये-चेन और मोबाइल कार में बंधक बनाकर जंगल ले गए, दो युवकों से मारपीट और जान से मारने की धमकी; लालकुआं पुलिस ने चार आरोपी दबोचे मुखानी में नशे के खिलाफ पुलिस का बड़ा वार, 121.95 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार नौकरी की तलाश नहीं, खुद बने रोजगारदाता; पर्यटन स्वरोजगार योजना से प्रशांत ने शुरू किया ‘रॉयल होटल’ ट्रामाडोल की बिक्री पर प्रशासन का शिकंजा, काशीपुर में तीन मेडिकल फर्मों पर कार्रवाई; दो दुकानें बंद, एक सील जलागम विभाग की समीक्षा बैठक में मंत्री कैड़ा सख्त, नदियों के संरक्षण और पुनर्जीवीकरण कार्यों में तेजी के निर्देश

फंदे से लटकी मिली जवान की पत्नी, तो कहीं नदी किनारे महिला ने जन्मे जुड़वा बच्चे……

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

नैनीताल- मुनस्यारी में गर्भवती का नदी किनारे ही प्रसव हो गया। महिला ने जुड़वा बच्चों को जन्म दिया। इनमें से एक शिशु मृत पैदा हुआ। वहीं, हल्द्वानी में जवान की पत्नी का शव देर रात घर में ही फंदे पर लटका मिला। एक क्लिक में पाएं सभी खबरें एक साथ…

1- मुनस्यारी विकासखंड के रुईसपाटा गांव निवासी गर्भवती का नदी किनारे ही प्रसव हो गया। महिला ने जुड़वा बच्चों को जन्म दिया। इनमें से एक शिशु मृत पैदा हुआ। रुईसपाटा गांव अभी तक सड़क सुविधा से नहीं जुड़ सका है।

2- हल्द्वानी में मर्चेंट नेवी जवान की पत्नी का शव बुधवार देर रात घर में ही फंदे पर लटका मिला। परिजन महिला को फंदे से उतारकर निजी अस्पताल लेकर गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।

3- हाईकोर्ट की एक बेंच आईडीपीएल ऋषिकेश भेजने के मौखिक आदेश देने के अगले दिन बृहस्पतिवार को कुमाऊंभर भर के अधिवक्ता भड़क गए। अधिवक्ताओं ने हाईकोर्ट बेंच शिफ्टिंग का अलग-अलग तरीके से विरोध जताया। बृहस्पतिवार को हल्द्वानी बार एसोसिएशन के सदस्यों ने सीएम से मुलाकात की और हाईकोर्ट बेंच शिफ्टिंग का विरोध किया।

4-नैनीताल जिले से कार्यालयों के शिफ्ट होने का सिलसिला लंबे समय से चल रहा है। वर्तमान में सीएम से लेकर नेता प्रतिपक्ष तक कुमाऊं से हैं फिर भी न्यायिक संस्था को यहां से बाहर भेजकर यह भेदभाव क्यों किया जा रहा है, यह सवाल लोगों के जेहन में है।

5- भवाली में क्रॉकरी व्यापारी को सीबीआई अधिकारी बनकर झांसे में लेने की कोशिश की गई। व्यापारी की सूझबूझ से ठग अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो पाए। व्यापारी ने कोतवाली पुलिस से शिकायत की है।

और पढ़ें

error: Content is protected !!