Breaking News

मक्का मुकर्रमा में उमरहा यात्रियों का इबादत में बीत रहा समय, राहे मदीना टूर एंड ट्रेवल्स की व्यवस्थाओं की सराहना… मक्का मुकर्रमा में उमरहा यात्रियों का इबादत में बीत रहा समय, अल नवाज़ टूर एंड ट्रेवल्स की व्यवस्थाओं की सराहना… स्थायी लोक अदालत को लेकर पीएलवी और अधिकार मित्रों का प्रशिक्षण, आमजन को मिलेगा सस्ता, सुलभ और त्वरित न्याय सुबह-सुबह भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को कुचला; मौके पर तोड़ा दम जनता की शिकायतों पर सीएम धामी का सख्त रुख, बोले- समस्याओं के समाधान में देरी बर्दाश्त नहीं; अफसर संवेदनशीलता से करें कार्रवाई श्रमिक हितों को लेकर भारतीय मजदूर संघ का राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन, प्रधानमंत्री के नाम 11 सूत्री ज्ञापन सौंपकर उठाईं लंबित मांगें

कपड़ा व्यापारी लोगों की कमेटी का डेढ़ करोड़ रुपए लेकर हो गया फरार…….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

कोटद्वार- नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत नजीबाबाद रोड कोड़िया निवासी कपड़ा व्यापारी मनोज कंसल उर्फ सोनू लोगों की कमेटी का करीब डेढ़ करोड़ रुपए लेकर फरार हो गया है। मामले में पीड़ित लोगों ने पुलिस को तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाते हुए उनके पैसे वापस दिलाने की मांग की है। कोटद्वार कोतवाली पुलिस को दी गई तहरीर में लोहारी सराय, नगीना, जनपद बिजनौर (उप्र) निवासी सुनील कुमार ने बताया कि नगर निगम क्षेत्र का नजीबाबाद रोड कोड़िया निवासी कपड़ा व्यापारी मनोज कंसल उर्फ सोनू कमेटी चलाता है।

 

कमेटी में कौड़िया और काशीरामपुर के करीब चार दर्जन से अधिक लोग कमेटी में पैसा जमा करते थे। वर्तमान में कपड़ा व्यापारी मनोज कंसल उर्फ सोनू के पास लोगों के करीब डेढ करोड रुपए जमा थे। 11 अप्रैल से कपड़ा व्यापारी मनोज कंसल उर्फ सोनू लापता है और उससे कहीं संपर्क भी नहीं हो पा रहा है। उन्होंने पुलिस से उनके पैसे वापस दिलाने की मांग की है। वरिष्ठ उपनिरीक्षक जयपाल सिंह चौहान ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।

और पढ़ें

error: Content is protected !!