Breaking News

मक्का मुकर्रमा में उमरहा यात्रियों का इबादत में बीत रहा समय, राहे मदीना टूर एंड ट्रेवल्स की व्यवस्थाओं की सराहना… मक्का मुकर्रमा में उमरहा यात्रियों का इबादत में बीत रहा समय, अल नवाज़ टूर एंड ट्रेवल्स की व्यवस्थाओं की सराहना… स्थायी लोक अदालत को लेकर पीएलवी और अधिकार मित्रों का प्रशिक्षण, आमजन को मिलेगा सस्ता, सुलभ और त्वरित न्याय सुबह-सुबह भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को कुचला; मौके पर तोड़ा दम जनता की शिकायतों पर सीएम धामी का सख्त रुख, बोले- समस्याओं के समाधान में देरी बर्दाश्त नहीं; अफसर संवेदनशीलता से करें कार्रवाई श्रमिक हितों को लेकर भारतीय मजदूर संघ का राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन, प्रधानमंत्री के नाम 11 सूत्री ज्ञापन सौंपकर उठाईं लंबित मांगें

युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ वाली सरकार को सत्ता का अधिकार नहीं-अलका पाल……

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

काशीपुर- इंडिया गठबंधन के कांग्रेस सांसद प्रत्याशी प्रकाश जोशी के समर्थन जसपुर खुर्द वार्ड की गुरु नानक कॉलोनी में जनसंपर्क के समय पीसीसी सदस्य एवं उत्तराखंड महिला कांग्रेस कमेटी की वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अलका पाल ने भाजपा  पर आरोप लगाते हुए कहा कि जिस सरकार ने अग्निवीर जैसी योजनाएं देकर युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ किया गया हो और महिलाओं पर अत्याचारों की अनदेखी की हो उस सरकार को सत्ता में रहने का कोई अधिकार नहीं है।

 

जनसंपर्क में महानगर महिला कांग्रेस नेत्रियों ने नारी न्याय गारंटी सहित कांग्रेस की 25 गारंटीयों के विषय में लोगों को अवगत कराया। इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री अलका पाल के अतिरिक्त, महानगर महिला कांग्रेस कमेटी  अध्यक्ष पूजा सिंह, कुमकुम सक्सेना , अजीता शर्मा,रुचिका अरोरा, कमला जुयाल,ओमवती देवी, सुरेंद्र कौर आदि बड़ी संख्या में महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पार्टी को जिताने की अपील की ।

और पढ़ें

error: Content is protected !!