Breaking News

स्थायी लोक अदालत को लेकर पीएलवी और अधिकार मित्रों का प्रशिक्षण, आमजन को मिलेगा सस्ता, सुलभ और त्वरित न्याय सुबह-सुबह भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को कुचला; मौके पर तोड़ा दम जनता की शिकायतों पर सीएम धामी का सख्त रुख, बोले- समस्याओं के समाधान में देरी बर्दाश्त नहीं; अफसर संवेदनशीलता से करें कार्रवाई श्रमिक हितों को लेकर भारतीय मजदूर संघ का राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन, प्रधानमंत्री के नाम 11 सूत्री ज्ञापन सौंपकर उठाईं लंबित मांगें काशीपुर में कार के अंदर मिला 26 वर्षीय टेंट कारोबारी का शव, माथे-गर्दन पर चोट के निशान; परिजनों ने जताई हत्या की आशंका आत्मनिर्भर उत्तराखंड की ओर महिलाओं की नई उड़ान, 30 महिलाओं ने सीखा सौर उपकरणों का उत्पादन, मरम्मत और रखरखाव

मामूली विवाद में नाबालिग पर खौलता तेल डाला, गुस्साए लोगों ने लगाया जाम…….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के गुलावठी नवीन सब्जी मंडी में रविवार सुबह मामूली विवाद में गुट भिड़ गए। इस दौरान गैर समुदाय के एक युवक ने दूसरे समुदाय के एक किशोर पर खौलता तेल डाल दिया। तेल पास ही खड़े दूसरे युवक पर भी जा गिरा। जिससे दोनों झुलस गए। किशोर विकास सैनी गंभीर रूप से झुलसा है। उसको हायर मेडिकल सेंटर रेफर किया गया है।

 

घटना के विरोध में लोगों ने थाने में हंगामा किया और महिलाओं ने शहीद तिराहे पर जाम लगा दिया। मौहल्ला श्यौदत्त निवासी विकास सैनी नवीन सब्जी मंडी में गया था। वह सैदपुर रोड स्थित एक सब्जी दुकान पर काम करता है। इसी के चलते वह मंडी में सब्जी खरीदारी करने गया था।

 

बताया गया कि विकास सैनी पूरी-सब्जी के ठेले पर खड़ा था। तभी एक युवक ने उससे पैसों का तकादा किया और गाली गलौज के बाद आरोपी ने विकास सैनी पर तेल उड़ेल दिया। इससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। उसे मेरठ ले जाया गया है। वहीं, विकास के पास खड़ा एक व्यक्ति सुभाष सैनी भी झुलस गया। उसे बुलंदशहर रेफर किया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर महिलाओं ने शहीद तिराहे पर जाम लगा दिया। घटना के विरोध में बाजार भी बंद कर दिया गया है।

और पढ़ें

error: Content is protected !!