Breaking News

स्थायी लोक अदालत को लेकर पीएलवी और अधिकार मित्रों का प्रशिक्षण, आमजन को मिलेगा सस्ता, सुलभ और त्वरित न्याय सुबह-सुबह भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को कुचला; मौके पर तोड़ा दम जनता की शिकायतों पर सीएम धामी का सख्त रुख, बोले- समस्याओं के समाधान में देरी बर्दाश्त नहीं; अफसर संवेदनशीलता से करें कार्रवाई श्रमिक हितों को लेकर भारतीय मजदूर संघ का राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन, प्रधानमंत्री के नाम 11 सूत्री ज्ञापन सौंपकर उठाईं लंबित मांगें काशीपुर में कार के अंदर मिला 26 वर्षीय टेंट कारोबारी का शव, माथे-गर्दन पर चोट के निशान; परिजनों ने जताई हत्या की आशंका आत्मनिर्भर उत्तराखंड की ओर महिलाओं की नई उड़ान, 30 महिलाओं ने सीखा सौर उपकरणों का उत्पादन, मरम्मत और रखरखाव

दहेज उत्पीड़न के मामले में पति और सास को छह माह की सजा……

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

रामनगर- दहेज उत्पीड़न के मामले में न्यायिक मजिस्ट्रेट सिविल जज रामनगर ने पति व सास को छह-छह माह की सजा सुनाई है। इसके अतिरिक्त एक-एक हजार रुपये अर्थदंड का जुर्माना भी किया है। अर्थदंड नहीं देने पर 15-15 दिन की अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी। शासकीय अधिवक्ता अशोक कुमार ने बताया कि पम्मी खोलिया निवासी पीरूमदारा शांतिकुंज काॅलोनी ने पति संजय खोलिया,

ससुर गोविंद खोलिया, सास राधा खोलिया पर दहेज में तीन लाख रुपये व कार की मांग पूरी न करने पर मारपीट कर घर से निकालने का आरोप लगाया था। पुलिस ने 23 अप्रैल 2017 को धारा 489ए, 504, 506 में मुकदमा दर्ज किया था। मुकदमे के दौरान गोविंद खोलिया की मृत्यु हो गई। 6 फरवरी 2018 को आरोप पत्र दाखिल करने के बाद न्यायिक मजिस्ट्रेट सिविल जज रामनगर कुलदीप नारायण की कोर्ट में मामला चला।

18 मार्च 2024 को निर्णय सुरक्षित रखा गया और पहली अप्रैल 2024 को न्यायिक मजिस्ट्रेट ने फैसला सुनाया। जिसमें पति संजय खोलिया व सास राधा खोलिया को छह-छह माह का कारावास और एक-एक हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई।

और पढ़ें

error: Content is protected !!