Breaking News

स्थायी लोक अदालत को लेकर पीएलवी और अधिकार मित्रों का प्रशिक्षण, आमजन को मिलेगा सस्ता, सुलभ और त्वरित न्याय सुबह-सुबह भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को कुचला; मौके पर तोड़ा दम जनता की शिकायतों पर सीएम धामी का सख्त रुख, बोले- समस्याओं के समाधान में देरी बर्दाश्त नहीं; अफसर संवेदनशीलता से करें कार्रवाई श्रमिक हितों को लेकर भारतीय मजदूर संघ का राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन, प्रधानमंत्री के नाम 11 सूत्री ज्ञापन सौंपकर उठाईं लंबित मांगें काशीपुर में कार के अंदर मिला 26 वर्षीय टेंट कारोबारी का शव, माथे-गर्दन पर चोट के निशान; परिजनों ने जताई हत्या की आशंका आत्मनिर्भर उत्तराखंड की ओर महिलाओं की नई उड़ान, 30 महिलाओं ने सीखा सौर उपकरणों का उत्पादन, मरम्मत और रखरखाव

यहां बने कमरे में छिपाई गई थी अवैध शराब, एक गिरफ्तार……

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी- हल्द्वानी के गौलापार के पास जंगल के अंदर बने एक कमरे से पुलिस ने अंग्रेजी और देसी शराब की 52 पेटी जब्त की हैं। साथ ही एक तस्कर को भी गिरफ्तार किया है। हल्द्वानी के गौलापार अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम के पास जंगल के अंदर बने एक कमरे से काठगोदाम पुलिस ने अंग्रेजी और देसी शराब की 52 पेटी जब्त की हैं। साथ ही एक तस्कर को भी गिरफ्तार किया है। तीन अलग-अलग मामलों में पुलिस ने पांच शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है।

काठगोदाम थानाध्यक्ष विमल मिश्रा ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली की गौलापार में अंतरराष्ट्रीय जू के पास एक व्यक्ति जंगल में बने कमरे से अवैध शराब बेच रहा है। शिकायत पर एसआई मनोज और फिरोज को पुलिस टीम के साथ मौके पर भेजा। कहा कि यहां पूर्व में निर्माण कार्य के दौरान एक कंपनी ने जंगल में कमरा बनाया था।

इस कमरे से शराब बेची जा रही थी। छापे में पुलिस को 20 पेटी अंग्रेजी और 32 पेटी देसी शराब की बरामद हुई है। कहा कि आरोपी मनीष कुमार निवासी रामलाल कॉलोनी गौलापार को मौके से गिरफ्तार कर लिया।

 

और पढ़ें

error: Content is protected !!