Breaking News

स्थायी लोक अदालत को लेकर पीएलवी और अधिकार मित्रों का प्रशिक्षण, आमजन को मिलेगा सस्ता, सुलभ और त्वरित न्याय सुबह-सुबह भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को कुचला; मौके पर तोड़ा दम जनता की शिकायतों पर सीएम धामी का सख्त रुख, बोले- समस्याओं के समाधान में देरी बर्दाश्त नहीं; अफसर संवेदनशीलता से करें कार्रवाई श्रमिक हितों को लेकर भारतीय मजदूर संघ का राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन, प्रधानमंत्री के नाम 11 सूत्री ज्ञापन सौंपकर उठाईं लंबित मांगें काशीपुर में कार के अंदर मिला 26 वर्षीय टेंट कारोबारी का शव, माथे-गर्दन पर चोट के निशान; परिजनों ने जताई हत्या की आशंका आत्मनिर्भर उत्तराखंड की ओर महिलाओं की नई उड़ान, 30 महिलाओं ने सीखा सौर उपकरणों का उत्पादन, मरम्मत और रखरखाव

11 पेटी अवैध शराब तथा 902 पाउच कच्ची शराब के साथ 05 शराब तस्करों को लालकुआं पुलिस ने किया गिरफ्तार…….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

लालकुआं- आगामी लोक सभा चुनाव-2024 को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने हेतु श्री प्रहलाद नारायण मीणा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद नैनीताल द्वारा सभी थाना प्रभारी/चौकी/एसओजी प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार सघन चैकिंग किये जाने तथा मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये हैं

 

इसी क्रम में श्री प्रकाश चंद एसपी सिटी हल्द्वानी, श्रीमती संगीता क्षेत्राधिकारी लालकुऑ के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक लालकुऑ श्री दिनेश फर्त्याल के नेतृत्व में सघन चैकिंग अभियान चलाकर अलग-अलग 05 मामलों में कुल- 11 पेटी देशी शराब दबंग/गुलाब मार्का शराब तथा 902 पाउच कच्ची शराब बरामद कर 05 नशे के तस्करों को गिरफ्तार किया है।

1- चौकी प्रभारी हल्दूचौड़ उ0नि0 गौरव जोशी, का0 अनिल शर्मा, का0 मनीष कुमार, का0 गुरमेज सिंह द्वारा महेश चन्द्र पुत्र पानदेव पाण्डे निवासी- ग्राम किशनपुर सकुलिया मोटाहल्दु लालकुॅआ को परचून की दुकान के पीछे निर्माणाधीन टंकी के पास से 11 पेटियों में कुल- 432 पव्वे तथा 24 बोतल देशी शराब दबंग/गुलाब मार्का के साथ गिरफ्तार किया है।

2- चौकी प्रभारी बिन्दुखत्ता उ0नि0 सोमेन्द्र सिंह, का0 वीरेन्द्र रौतेला, का0 दयाल नाथ द्वारा शमशेर सिंह पुत्र जसवंत सिंह निवासी- धोरा़ड़ाम नजीबाबाद थाना किच्छा के कब्जे से 251 पाउच अवैध कच्ची शराब बरामद कर गिरफ्तार किया है।

3- चौकी प्रभारी बिन्दुखत्ता द्वारा कश्मीर सिंह पुत्र जोगिन्दर सिंह निवासी- धोराडाम नजीबाबाद किच्छा को गोला नदी के किनारे चौड़ाघाट फील्ड के पास बिन्दुखत्ता के कब्जे से 331 पाउच अवैध कच्ची शराब बरामद कर गिरफ्तार किया है।

4- पुलिस टीम का0 आनन्द पुरी, का0 चन्द्रशेखर एवं कमल बिष्ट द्वारा चैकिंग के दौरान अरमान अली पुत्र उस्मान अली निवासी- घोड़ानाला लालकुॅआ नैनीताल को घोड़ानाला ग्राउन्ड के पास 183 पाउच अवैध कच्ची शराब खाम बरामद कर गिरफ्तार किया गया।

5- पुलिस टीम का0 चन्द्रशेखर, का0 कमल बिष्ट, का0 आनन्दपुरी द्वारा सुरजीत उर्फ सुजीत मंडल पुत्र प्रदीप मंडल निवासी- बंगाली कालोनी लालकुॅआ के कब्जे से 137 पाउच अवैध कच्ची शराब बरामद कर गिरफ्तार किया गया। उक्त सभी के विरूद्व अवैध मादक पदार्थो की तस्करी किये जाने पर लालकुऑ कोतवाली में आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गयी है।

और पढ़ें

error: Content is protected !!