Breaking News

स्थायी लोक अदालत को लेकर पीएलवी और अधिकार मित्रों का प्रशिक्षण, आमजन को मिलेगा सस्ता, सुलभ और त्वरित न्याय सुबह-सुबह भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को कुचला; मौके पर तोड़ा दम जनता की शिकायतों पर सीएम धामी का सख्त रुख, बोले- समस्याओं के समाधान में देरी बर्दाश्त नहीं; अफसर संवेदनशीलता से करें कार्रवाई श्रमिक हितों को लेकर भारतीय मजदूर संघ का राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन, प्रधानमंत्री के नाम 11 सूत्री ज्ञापन सौंपकर उठाईं लंबित मांगें काशीपुर में कार के अंदर मिला 26 वर्षीय टेंट कारोबारी का शव, माथे-गर्दन पर चोट के निशान; परिजनों ने जताई हत्या की आशंका आत्मनिर्भर उत्तराखंड की ओर महिलाओं की नई उड़ान, 30 महिलाओं ने सीखा सौर उपकरणों का उत्पादन, मरम्मत और रखरखाव

विधानसभा प्रभारी प्रकाश हरबोला ने रमपुरा के समाज सेवी दर्शन कोली को ग्रहण कराई भाजपा की सदस्यता……

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

रुद्रपुर- जैसे-जैसे लोकसभा चुनाव नजदीक आता जा रहा है वैसे-वैसे भाजपा के परिवार में इजाफा भी होता जा रहा है भाजपा चुनाव कार्यालय पर विधानसभा प्रभारी प्रकाश हरबोला ने रमपुरा के समाज सेवी दर्शन कोली को भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई। उन्होंने कहा कि भाजपा एक विशाल वट वृक्ष की तरह है जहां पर सभी लोगों को सम्मान दिया जाता है उन्होंने कहा कि केंद्र में भाजपा की सरकार बनना तय है और इस बार 400 पार का नारा सार्थक होगा।

 

भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने के बाद दर्शन कोली ने कहा कि वह भाजपा की रीति से प्रभावित होकर भाजपा में शामिल हो रहे हैं और इस चुनाव में पूरे मनोयोग से पार्टी का साथ देंगे और जन-जन तक भाजपा की आवाज को पहुंचाएंगे। इस दौरान भाजपा आर्थिक प्रकोष्ठ के प्रदेश सहसंयोजक भारत भूषण चुघ, पूर्व मेयर रामपाल सिंह ,राम प्रकाश गुप्ता, राकेश सिंह ,राधेश शर्मा ,मनोज मदान पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष दिलजोत सिंह बाजवा राज सिंह परगाई ,बबलू सागर ,राज कोली ,सनी पासवान, योगेश वर्मा आदि मौजूद थे।

और पढ़ें

error: Content is protected !!