Breaking News

स्थायी लोक अदालत को लेकर पीएलवी और अधिकार मित्रों का प्रशिक्षण, आमजन को मिलेगा सस्ता, सुलभ और त्वरित न्याय सुबह-सुबह भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को कुचला; मौके पर तोड़ा दम जनता की शिकायतों पर सीएम धामी का सख्त रुख, बोले- समस्याओं के समाधान में देरी बर्दाश्त नहीं; अफसर संवेदनशीलता से करें कार्रवाई श्रमिक हितों को लेकर भारतीय मजदूर संघ का राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन, प्रधानमंत्री के नाम 11 सूत्री ज्ञापन सौंपकर उठाईं लंबित मांगें काशीपुर में कार के अंदर मिला 26 वर्षीय टेंट कारोबारी का शव, माथे-गर्दन पर चोट के निशान; परिजनों ने जताई हत्या की आशंका आत्मनिर्भर उत्तराखंड की ओर महिलाओं की नई उड़ान, 30 महिलाओं ने सीखा सौर उपकरणों का उत्पादन, मरम्मत और रखरखाव

केक खाने से बच्ची की मौत: जिस बेकरी से आया था केक, स्वास्थ्य विभाग की टीम के सामने आया चौंकाने वाला सच…….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

पटियाला में 10 वर्षीय मानवी ने अपने जन्मदिन पर ऑनलाइन केक ऑर्डर किया था। शाम 7 बजे केक काटा गया और रात 10 बजे पूरा परिवार बीमार पड़ गया। मानवी की तबीयत बिगड़ने पर उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसकी मौत हो गई थी। पटियाला में केक खाने से 10 साल की बच्ची मानवी की मौत के मामले में स्वास्थ्य विभाग ने न्यू इंडिया बेकरी के खिलाफ चालान कर दिया है।

विभाग की टीम ने बेकरी की वर्कशॉप में रेड करके वहां तैयार किए गए विभिन्न फ्लेवरों के केक के चार सैंपल भरे हैं। इस दौरान विभाग की टीम ने पाया कि वर्कशॉप में साफ-सफाई की काफी कमी थी। यहां-वहां खाने-पीने की चीजें अव्यवस्थित तरीके से रखी थीं। उन्हें ढका नहीं गया था। दीवारों पर धुएं के कारण कालिख जमी थी।

गंदे हालात में केक तैयार हो रहे थे। इन सब के मद्देनजर विभाग ने बेकरी के खिलाफ चालान कर दिया है। जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. विजय ने बेकरी के खिलाफ चालान करने और बेकरी की वर्कशॉप से सैंपल भरने की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि सैंपलों को जांच के लिए भेज दिया है। इसकी रिपोर्ट के आधार पर मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

और पढ़ें

error: Content is protected !!