Breaking News

ऑपरेशन प्रहार में पुलिस की बड़ी कामयाबी, कार से 27.12 किलो गांजा बरामद; सात लाख के नशे के साथ तस्कर गिरफ्तार कुमाऊं में स्वास्थ्य सेवाओं को बड़ी सौगात, चंदन हॉस्पिटल हल्द्वानी CGHS में एम्पेनल्ड नैनीताल की लाइफलाइन मॉल रोड का पुनर्निर्माण तेज, गुणवत्ता के साथ तय समय में पूरा होगा काम रामगढ़ के नथुवाखान में बड़ा हादसा, अनियंत्रित ऑल्टो कार खाई में गिरी; दो घायल एसटीएच रेफर एसएसपी अजय गणपति ने पंजा कुश्ती में दिखाया दम, विश्व विजेता दलजीत सिंह गोराया के साथ रोमांचक मुकाबले में दर्ज की जीत मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर प्रशासन सक्रिय, नैनीताल में 2,35,085 नोटिस जारी; 2,30,222 का हुआ वितरण

मा0 प्रधानमन्त्री महोदय भारत सरकार के रुद्रपुर जनपद ऊधमसिंहनगर आगमन पर पार्किंग व्यवस्था…….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

रुद्रपुर- 1. अल्मोड़ा, नैनीताल, हल्द्वानी की ओर से कार्यक्रम में सम्मिलित होने वाले वाहन (बसे) डी0डी0 चौक तक आयेंगे व कार्यकर्ताओं को उताकर वापस मेट्रोपोलिस तिराहा से विकास भवन होते हुये मण्डी पार्किंग में अपने वाहनों को पार्क करेंगे। अल्मोड़ा, नैनीताल, हल्द्वानी की ओर से कार्यक्रम में सम्मिलित होने वाले छोटे वाहनों के लिए पार्किंग व्यवस्था सिंचाई विभाग एवं न्यू ट्रैफिक पुलिस लाईन के ग्राउण्ड में रहेगी।

 

2. काशीपुर,जसपुर,बाजपुर एवं रामपुर की ओर से कार्यक्रम में सम्मिलित होने वाले भारी वाहनों (बसों) के लिए पार्किंग व्यवस्था गाँधी पार्क ग्राउण्ड में रहेगी। उक्त पार्किंग के भर जाने के उपरान्त आदित्य नाथ झॉ इण्टर कॉलेज के ग्राउण्ड में वाहनों को पार्क किया जायेगा। काशीपुर,जसपुर,बाजपुर एवं रामपुर की ओर से कार्यक्रम में सम्मिलित होने वाले छोटे वाहनों की पार्किंग व्यवस्था गाँधी पार्क ग्राउण्ड के बाहर खाली जगह पर की जायेगी।

 

3. पिथौरागढ़, चंपावत, खटीमा, किच्छा की ओर से कार्यक्रम में सम्मिलित होने वाले वाहनों (बसो) को एफ0सी0आई0 के पार्किंग स्थल में पार्क किया जायेगा, उक्त पार्किंग के भर जाने के उपरान्त वाहनों (बसों) को एफ0एस0एल0 के पास नगर निगम के खाली ग्राउण्ड में पार्क किया जायेगा पिथौरागढ़, चंपावत, खटीमा, किच्छा की ओर से कार्यक्रम में सम्मिलित होने वाले छोटे वाहनों को ऑचल दुग्ध डैरी के पास खाली यार्ड में पार्क किया जायेगा।

और पढ़ें

error: Content is protected !!