Breaking News

ऑपरेशन प्रहार में पुलिस की बड़ी कामयाबी, कार से 27.12 किलो गांजा बरामद; सात लाख के नशे के साथ तस्कर गिरफ्तार कुमाऊं में स्वास्थ्य सेवाओं को बड़ी सौगात, चंदन हॉस्पिटल हल्द्वानी CGHS में एम्पेनल्ड नैनीताल की लाइफलाइन मॉल रोड का पुनर्निर्माण तेज, गुणवत्ता के साथ तय समय में पूरा होगा काम रामगढ़ के नथुवाखान में बड़ा हादसा, अनियंत्रित ऑल्टो कार खाई में गिरी; दो घायल एसटीएच रेफर एसएसपी अजय गणपति ने पंजा कुश्ती में दिखाया दम, विश्व विजेता दलजीत सिंह गोराया के साथ रोमांचक मुकाबले में दर्ज की जीत मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर प्रशासन सक्रिय, नैनीताल में 2,35,085 नोटिस जारी; 2,30,222 का हुआ वितरण

सुशीला तिवारी अस्पताल के शौचालय में मिला चार महीने का भ्रूण……

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी- हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल के शौचालय में शुक्रवार को भ्रूण मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस ने भ्रूण को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया है। उधर पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है। हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल (एसटीएच) के शौचालय में शुक्रवार को भ्रूण मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस ने भ्रूण को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया है।

उधर पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है। महिला वार्ड में भर्ती मरीजों की डिटेल मांगी गई है। भ्रूण चार महीने का बताया जा रहा है। शुक्रवार सुबह सुशीला तिवारी का शौचालय चोक हो गया। इसकी शिकायत मरीजों ने अस्पताल प्रबंधन से की। शौचालय खोलने के लिए एक सफाईकर्मी को बुलाया गया। उसने जब शौचालय की सफाई की तो पाइप में फंसा हुआ भ्रूण तार में फंसकर बाहर आ गया। यह देखकर वह अचंभे में आ गया। उसने फौरन इसकी सूचना अस्पताल प्रबंधन को दी। उधर, सूचना मिलने पर कोतवाली सहित पुलिस फोर्स भी मौके पर पहुंच गई। कोतवाल उमेश मलिक ने बताया कि डॉक्टरों के अनुसार भ्रूण चार महीने का था।

कहा कि प्रथम दृष्टया जांच में आया है कि महिला को पेन हुआ होगा। वह शौचालय गई होगी। इसी दौरान भ्रूण टॉयलेट में गिर गया होगा। उसने लोकलाज की डर से किसी को नहीं बताया होगा। फिलहाल मामले की जांच शुरू कर दी गई है। अस्पताल प्रबंधन से रिपोर्ट मांगी गई है कि कोई महिला का इस संबंध में इलाज तो नहीं किया गया। शुरुआती जांच के बाद भ्रूण चार महीने का बताया जा रहा है। भ्रूण को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

और पढ़ें

error: Content is protected !!