Breaking News

ऑपरेशन प्रहार में पुलिस की बड़ी कामयाबी, कार से 27.12 किलो गांजा बरामद; सात लाख के नशे के साथ तस्कर गिरफ्तार कुमाऊं में स्वास्थ्य सेवाओं को बड़ी सौगात, चंदन हॉस्पिटल हल्द्वानी CGHS में एम्पेनल्ड नैनीताल की लाइफलाइन मॉल रोड का पुनर्निर्माण तेज, गुणवत्ता के साथ तय समय में पूरा होगा काम रामगढ़ के नथुवाखान में बड़ा हादसा, अनियंत्रित ऑल्टो कार खाई में गिरी; दो घायल एसटीएच रेफर एसएसपी अजय गणपति ने पंजा कुश्ती में दिखाया दम, विश्व विजेता दलजीत सिंह गोराया के साथ रोमांचक मुकाबले में दर्ज की जीत मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर प्रशासन सक्रिय, नैनीताल में 2,35,085 नोटिस जारी; 2,30,222 का हुआ वितरण

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह के सख्त निर्देशों के क्रम में पौड़ी पुलिस लगातार कस रही अराजक तत्वों पर लगाम…..

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु सक्रिय 08 अपराधियों के विरूद्ध गुण्डा एक्ट व  14 व्यक्तियों के विरूद्ध की 110 (G) सीआरपीसी की कार्यवाही….

शराब पीकर वाहन चलाने वाले 10 वाहन चालकों के वाहनों को सीज कर चालकों को करायी हवालात की सैर…..

जनपद में शान्ति एवं कानून व्यवस्था में बाधा डालने वाले 32 व्यक्तियों के विरूद्ध की कड़ी कार्यवाही…..

अवैध शराब ले जाने पर 02 व्यक्तियों के विरूद्ध आबकारी अधिनियम के तहत किये गये मुकदमें पंजीकृत….

 

पौड़ी- आगामी लोक सभा चुनाव-2024 के दृष्टिगत श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय पौड़ी श्री लोकेश्वर सिंह द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को अपने अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत प्रभावी निरोधात्मक कार्यवाही करने हेतु सख्त निर्देश दिये गये हैं। जिसके क्रम में समस्त थाना प्रभारियों द्वारा अपने अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत सघन चैकिंग अभियान चलाते हुए दिनांक 22.03.2024 को निम्न कार्यवाहियाँ की गयीः-1वर्तमान में सक्रिय रूप से अवैध गतिविधियों में संलिप्त व भविष्य में आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाए जाने हेतु कोतवाली कोटद्वार पुलिस ने 06 व्यक्तियों,

 

थाना रिखणीखाल पुलिस ने 01 व्यक्ति एवं थाना सतपुली पुलिस ने 01 व्यक्ति (कुल-08 व्यक्तियों) के विरूद्ध गुण्डा एक्ट के तहत कार्यवाही की गयी। साथ ही कोतवाली कोटद्वार पुलिस द्वारा 12 व्यक्तियों, थाना लक्ष्मणझूला 01 व्यक्ति एवं थाना धुमाकोट 01 व्यक्ति (कुल-14 व्यक्तियों) के  विरूद्ध 110 (जी) सीआरपीसी के तहत कार्यवाही की गयी। 2.समस्त थाना प्रभारियों द्वारा सांय से लेकर रात्रि तक एल्कोमीटर के साथ सघन चैकिंग अभियान चलाया गया जिसमें 10 वाहन चालक शराब का सेवन कर वाहन चला रहे थे

 

जिनके विरूद्ध मोटर वाहन अधिनियम की धारा 185 के तहत कार्यवाही कर वाहनों को सीज कर चालकों के डी0एल0 निरस्तीकरण की कार्यवाही की जा रही है। 3 समस्त थाना प्रभारियों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों में विभिन्न होटलों, रिजॉर्टो, ढाबों आदि की रात्रि में चैकिंग की गयी दौराने चैकिंग नियमों का उल्लंघन करने पर 32 व्यक्तियों के विरुद्ध उत्तराखण्ड पुलिस अधिनियम की धारा-81 के तहत कार्यवाही की गयी। 4 कोतवाली कोटद्वार पुलिस टीम द्वारा दौराने चैकिंग विक्रम सिंह पुत्र राजे सिंह के पास से 48 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।

 

साथ ही अभियुक्त मौ0 हुसैन पुत्र इब्राहिम को कोटद्वार स्थित अपनी दुकान में शराब परोसने पर गिरफ्तार किया गया दोनों अभियुक्तों के विरूद्ध कोतवाली कोटद्वार पर आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। तथा थाना रिखणीखाल पुलिस टीम द्वारा दौराने चैकिंग अभियुक्त अमित देवरानी पुत्र श्री सुदामा प्रसाद देवरानी को ग्राम कुमालदी के पास से 26 अद्दे अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। जिस सम्बन्ध में अभियुक्त के विरूद्ध थाना रिखणीखाल पर आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।

 

5.जनपद पुलिस द्वारा 14 मामलों में 120 व्यक्तियों के विरूद्ध 107/116 सीआरपीसी के तहत कार्यवाही कर पाबन्द करने हेतु चालानी रिपोर्ट मा0 न्यायालय प्रेषित की गयी। आदर्श आचार संहिता लागू होने से अबतक कुल 87 मामलों में 726 व्यक्तियों के विरूद्ध 107/116 सीआरपीसी के तहत कार्यवाही कर पाबन्द करने हेतु चालानी रिपोर्ट मा0 न्यायालय प्रेषित की गयी

और पढ़ें

error: Content is protected !!