Breaking News

दिल्ली मार्ग से निगम की BS-4 बसें हटाने का आदेश बना विवाद, कर्मचारी परिषद ने प्रबंधन पर अनुबंधित बस मालिकों को फायदा पहुंचाने का लगाया आरोप…. सेवा पखवाड़ा बना जनसमस्याओं के समाधान का सशक्त मंच, रामनगर में 27 विभागों ने एक ही छत के नीचे दीं जनसेवाएं वन महोत्सव सप्ताह के तहत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण और वन विभाग ने चलाया वृहद वृक्षारोपण अभियान ऑपरेशन प्रहार के तहत जसपुर पुलिस का बड़ा एक्शन, 3.20 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार भाजपा ने श्रद्धापूर्वक मनाई डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती, प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया पौधरोपण रिज़वान अहसन को मिली राष्ट्रीय स्तर की बड़ी जिम्मेदारी, बने राष्ट्रीय सलाहकार

पुलिस ने काशीपुर क्षेत्र से तीन शातिर चोरो को किया गिरफ्तार, चोरी की गई 6 मोटरसाइकिल बरामद……

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

काशीपुर- कोतवाली काशीपुर पर पंजीकृत मोटरसाइकिल चोरी से संबंधित मुकदमा FIR नंबर 591/2023 धारा 379 भादवि तथा मुकदमा एफआईआर संख्या 562/2022 धारा 379 भादवि बनाम अज्ञात के अभियोंगो के सफल तत्काल अनावरण हेतु श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधमसिंहनगर महोदय द्वारा निर्देश जारी किए गए थे।

 

जिस पर पुलिस अधीक्षक काशीपुर एवं पुलिस क्षेत्राधिकारी काशीपुर के दिशा निर्देशन एवं पर्यवेक्षण में कोतवाली काशीपुर पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल के आस पास लगे CCTV कैमरों की मदद लेते हुए करीब 50 से ज्यादा CCTV कैमरे खंगालने के उपरांत सुरागरसी पतारसी के आधार पर रात्रि में तीन अभियुक्तों को चोरी की कुल 6 मोटरसाइकिलों के साथ गिरफ्तार किया गया।

 

अभियोग में धारा 34, 411, 414 भादवि की बढ़ोतरी करते हुए अभियुक्तगणों को गिरफ्तार किया गया। जिन्हें आजमाने न्यायालय पेश किया जा रहा है। अपराध करने का तरीका अभियुक्त गणों द्वारा पूछताछ करने पर बताया कि वह तीनों दोस्त हैं तीनों ही नशे के आदी हैं अपने इसी नशे के खर्चे के शौक को पूरा करने के लिए साप्ताहिक बाजारों,

 

बैंक्विट हाल के बाहर पार्किंग व अन्य भीड़भाड़ वाले स्थानों से रैकी करने के पश्चात मोटरसाइकिल चोरी कर लेते थे और उसकी नंबर प्लेट तोड़कर सुनसान जगह पर छिपा लेते थे। माहौल शांत होने पर अपनी जरूरत के मुताबिक मोटरसाइकिल को औने पौने दामों पर बेचकर पैसे आपस में बराबर बांट लेते थे ।

और पढ़ें

error: Content is protected !!