Breaking News

स्थायी लोक अदालत को लेकर पीएलवी और अधिकार मित्रों का प्रशिक्षण, आमजन को मिलेगा सस्ता, सुलभ और त्वरित न्याय सुबह-सुबह भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को कुचला; मौके पर तोड़ा दम जनता की शिकायतों पर सीएम धामी का सख्त रुख, बोले- समस्याओं के समाधान में देरी बर्दाश्त नहीं; अफसर संवेदनशीलता से करें कार्रवाई श्रमिक हितों को लेकर भारतीय मजदूर संघ का राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन, प्रधानमंत्री के नाम 11 सूत्री ज्ञापन सौंपकर उठाईं लंबित मांगें काशीपुर में कार के अंदर मिला 26 वर्षीय टेंट कारोबारी का शव, माथे-गर्दन पर चोट के निशान; परिजनों ने जताई हत्या की आशंका आत्मनिर्भर उत्तराखंड की ओर महिलाओं की नई उड़ान, 30 महिलाओं ने सीखा सौर उपकरणों का उत्पादन, मरम्मत और रखरखाव

टाइल लगाने वाले मिस्त्रियों ने घर मालिक के 14 वर्षीय बच्चे का किया अपहरण….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

होडल- राविया पट्टी में दीपावली से पहले उस समय सनसनी फैल गई, जब घर में टाइल व पत्थर लगाने वाले मिस्त्री घर मालिक के 14 वर्षीय बेटे का अपहरण करके ले गए। अपहरण करने के बाद जैसे ही आरोपियों ने फिरौती की मांग की तो पुलिस जानकारी मिलते ही सक्रिय हो गई और दोनों आरोपियों को बच्चे सहित राजस्थान सीमा पर जांच के दौरान गिरफ्तार कर लिया।

 

बताया गया कि आरोपी बच्चे को पटाखे दिलाने के नाम पर बहलाकर ले गए थे। पुलिस के अनुसार राविया पट्टी निवासी रोहताश ने अपना नया घर बनाया है। घर में टाइल व पत्थर लगाने का कार्य रहीश मिस्त्री निवासी हिंडौन राजस्थान कर रहा था। रहीश को उसके पास कार्य कराने के लिए हुरमत निवासी गढ़ी पट्टी चौकीदार ने भेजा था। 11 नवंबर की दोपहर दो बजे आरोपी रहीश कई दिन बाद काम पर आया। जिस समय रहीश काम कर रहा था,

 

उस समय रोहताश का बेटा घर पर अकेला था। आरोपी ने थोड़ी देर काम किया तथा बाद में मकान मालिक के 14 वर्षीय बेटे नीरज को घर से मुफ्त पटाखे दिलाने के बहाने अपने साथी के साथ बाइक पर ले गया। जब काफी देर बाद उनका बेटा व मिस्त्री नहीं आए तो उन्होंने खोजबीन शुरू कर दी। उनके पास एक नंबर से रहीश ने फोन कर कहा कि वे मथुरा टोल टैक्स पर हैं,

 

थोड़ी देर में घर पहुंच जाएंगे और उसके बाद आरोपियों ने पीड़ित पिता के मोबाइल नंबर को ब्लैक लिस्ट कर दिया। तब पिता को बच्चे के अपहरण होने का शक हुआ। फोन ब्लैक लिस्ट होने के बाद रोहताश पुलिस के पास पहुंचा और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर दो आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

और पढ़ें

error: Content is protected !!