Breaking News

स्थायी लोक अदालत को लेकर पीएलवी और अधिकार मित्रों का प्रशिक्षण, आमजन को मिलेगा सस्ता, सुलभ और त्वरित न्याय सुबह-सुबह भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को कुचला; मौके पर तोड़ा दम जनता की शिकायतों पर सीएम धामी का सख्त रुख, बोले- समस्याओं के समाधान में देरी बर्दाश्त नहीं; अफसर संवेदनशीलता से करें कार्रवाई श्रमिक हितों को लेकर भारतीय मजदूर संघ का राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन, प्रधानमंत्री के नाम 11 सूत्री ज्ञापन सौंपकर उठाईं लंबित मांगें काशीपुर में कार के अंदर मिला 26 वर्षीय टेंट कारोबारी का शव, माथे-गर्दन पर चोट के निशान; परिजनों ने जताई हत्या की आशंका आत्मनिर्भर उत्तराखंड की ओर महिलाओं की नई उड़ान, 30 महिलाओं ने सीखा सौर उपकरणों का उत्पादन, मरम्मत और रखरखाव

देवभूमि उत्तराखण्ड खेलभूमि बनने की ओर भी अग्रसर: रेखा आर्या……

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

देहरादून- वर्तमान में 37वें राष्ट्रीय खेलों का आयोजन 26 अक्टूबर से 9 नवंबर तक गोवा में चल रहा है जिसका उद्धघाटन यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने किया। जिसमे देश भर के विभिन्न प्रान्तों से खिलाड़ी प्रतिभाग कर अपना परचम लहरा रहे है वहीं 37वें राष्ट्रीय खेलों में देवभूमि उत्तराखण्ड के खिलाड़ी भी लगातार अपना परचम लहरा रहे है।

 

वहीं उत्तराखण्ड खेल मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि सभी प्रदेशवासियों को बताते हुए अत्यंत हर्ष हो रहा है कि IOA द्वारा 38वें राष्ट्रीय खेलों के आयोजन की मेजबानी का सौभाग्य उत्तराखण्ड राज्य को मिला है। यह सब शीर्ष नेतृत्व के कुशल प्रतिनिधित्व व माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी के कुशल नेतृत्व में ही संभव हो पाया है। देवभूमि जो कि अब खेलभूमि बनने की ओर भी अग्रसर है।

 

खेल मंत्री रेखा आर्या ने 38वें राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी हेतु समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी। कहा कि आप सभी से यह वादा है करते है कि उत्तराखण्ड सरकार एवं खेल विभाग मिलकर 38वें राष्ट्रीय खेलों के सफल आयोजन हेतु प्रतिबद्ध है।उन्होंने शीर्ष नेतृत्व व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी के अथक प्रयासों हेतु उनका धन्यवाद ज्ञापित किया।

और पढ़ें

error: Content is protected !!