Breaking News

ई-भूलेख से डाउनलोड खतौनी होगी मान्य, विभागों को स्वीकार करना होगा ऑनलाइन दस्तावेज,डीएम ने जारी किए स्पष्ट आदेश किसानों की मांगों पर प्रशासन गंभीर, कलेक्ट्रेट के बाहर धरनारत किसानों से एडीएम पंकज उपाध्याय ने की वार्ता एसएसपी मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर नशे के सौदागरों पर शिकंजा, 65 पैक देशी शराब के साथ आरोपी दबोचा यूनिट टेस्ट के दौरान छात्रा के चीखने से बनभूलपुरा के कॉलेज में मची अफरा-तफरी, ‘भूत-प्रेत’ की अफवाह से सहमी छात्राएं शहीद की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा और जनसमस्याओं का समाधान, रामनगर-डौनपरेवा-बेतालघाट सड़क को जल्द सुधारने के निर्देश बारावफात-रक्षाबंधन पर चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, एसपी सिटी ने पीस कमेटी के साथ की अहम बैठक

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, थलीसैंण में सूँठा एवं उप निदेशक उच्च शिक्षा डॉ आर० एस० भाकुनी  द्वारा किया गया निरीक्षण…..

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

थलीसैंण- राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, थलीसैंण में निदेशक उच्च शिक्षा डॉ सी० डी० सूँठा एवं उप निदेशक उच्च शिक्षा डॉ आर० एस० भाकुनी  द्वारा निरीक्षण किया गया | उन्होंने महाविद्यालय भवन, प्रशासनिक कार्यालय तथा विभिन्न विभागों के अभिलेख एवं गतिविधियों को देखा | उन्होंने महाविद्यालय की समस्त गतिविधियों को देख कर प्रशंसा व्यक्त की | निरीक्षण के उपरान्त महाविद्यालय में सभा कक्ष में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया |

कार्यक्रम में सर्वप्रथम महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ रेनू रानी बंसल ने पौधा भेंट कर एवं शॉल उढ़ा कर स्वागत किया | इसी कार्यक्रम में निदेशक तथा उप निदेशक महोदय ने संयुक्त रूप से महाविद्यालय “नमामि गंगे पत्रिका” विमोचन भी किया | कार्यक्रम में महाविद्यालय प्राचार्य डॉ रेनू रानी बंसल निरीक्षककर्ताओं का स्वागत करते हुए उन्होंने महाविद्यालय की समस्याओं से भी अवगत कराया |

उप निदेशक उच्च शिक्षा डॉ आर० एस० भाकुनी ने प्राध्यापकों से आह्वान किया कि वह पूर्ण मनोयोग तथा कार्यक्षमता से इस महाविद्यालय के विकास में अपना योगदान दे | निदेशक उच्च शिक्षा डॉ सी० डी० सूँठा ने अपने संबोधन में प्रदेश स्तर पर संचालित उच्च शिक्षा से जुड़ी योजनाओं के विषय में छात्र-छात्राओं को जानकारी दी तथा उन्होंने महाविद्यालय द्वारा नैक कार्य हेतु आवश्यक निर्देश दिया | कार्यक्रम के अंत उच्च शिक्षा निदेशक एवं उप निदेशक द्वारा महाविद्यालय परिसर में पौधा लगाया गया | कार्यक्रम का संचालन डॉ सुधीर सिंह रावत द्वारा किया गया | इस कार्यक्रम में समस्त प्राध्यापक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे |

और पढ़ें

error: Content is protected !!